ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमिशन 2022 की तैयारियों में जुटी BSP, मायावती ने बनाई ये रणनीति

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी BSP, मायावती ने बनाई ये रणनीति

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक तीन मंडलों पर बने जोन की व्यवस्था समाप्त करते हुए मंडलीय व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक मंडल का एक प्रभारी होगा और हर...

मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी BSP, मायावती ने बनाई ये रणनीति
लखनऊ, प्रमुख संवाददाताThu, 05 Sep 2019 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक तीन मंडलों पर बने जोन की व्यवस्था समाप्त करते हुए मंडलीय व्यवस्था लागू की है। अब प्रत्येक मंडल का एक प्रभारी होगा और हर जिले में तीन लोगों की टीम होगी।  इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर प्रदेश स्तर पर 'स्टेट कोआर्डिनेटर' बनाए गए हैं। बसपा सुप्रीमो के निर्देशों का पालन यही जमीनी स्तर पर कराएंगे। बहुजन वालेंटियर फोर्स का मंडल अध्यक्ष पद भी समाप्त कर दिया गया है।

मिशन 2022 की तैयारियां शुरू

बसपा सुप्रीमो ने मिशन 2022 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को वह प्रयोग के रूप में मान रही हैं। इसीलिए संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार फेरबदल किया जा रहा है। मायावती ने गुरुवार को माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेशभर के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को बुलाकर यह संदेश दिया गया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में वह अभी से जुट जाएं। प्रयोग के तौर पर विधानसभा उप चुनाव की सभी सीटों को जीतने का प्रयास करें।

यूपी में बिजली महंगी होने पर मायावती के वार पर, उर्जा मंत्री का पलटवार, जानें क्या कहा

विधानसभा सीट पर मंडलीय टीम काम करेगी

मायावती ने बैठक में निर्देश दिया कि जिस विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है, वहां संबंधित मंडल की पूरी टीम मौके पर जाकर काम करेगी। यही टीम अपने-अपने जिलों में पार्टी संगठन व भाईचारा कमेटियां बनाएगी। संबंधित मंडल के प्रभारी की देखरेख में चुनावी तैयारियां होंगी। बसपा ने विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भीड़ हिंसा को रोकने में नाकाम रही है सरकार: BSP प्रमुख मायावती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें