नई टिहरी में फुटबाल के लिए जनपद की टीम चयन को 4 अक्टूबर को ट्रायल
नई टिहरी में, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि 4 अक्टूबर को फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम का चयन किया जायेगा। राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता 13 से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होगी। इच्छुक खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।

नई टिहरी। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन किया जायेगा। बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखंड, जिला प्रशासन हरिद्वार एवं उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के समन्वय से आगामी 13 से 17 अक्टूबर तक योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-17 (बालक) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम को भी आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए जनपद टीम के चयन के लिए आगामी 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पूर्णानंद स्टेडियम मुनिकी रेती में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
जनपद के इच्छुक खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंचकर चयन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं। रावत ने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से किसी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित टीम को निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं जिला खेल कार्यालय हरिद्वार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। चयन ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए अंशकालिक खेल प्रशिक्षक अमित पंवार के मोबाइल नंबर 9760309648 पर संपर्क किया जा सकता है।

