सिमरी के अनाज गोदाम में गड़बड़ी के आरोप में एजीएम को हटाया
इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटे में हेराफेरी का आरोप। बक्सर के सिमरी प्रखंड में खाद्य गोदाम में अनाज चोरी का मामला उजागर हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है। गोदाम प्रबंधक और तकनीकी सहायक को हटा दिया गया है।

इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटा में चिप और रिमोट कंट्रोल लगाकर तौल में हेराफेरी का आरोप ऑडियो वायरल होने पर प्रशासन आया हरकत में, सभी मामलों की जांच शुरू बक्सर, हमारे संवाददाता। सिमरी प्रखंड के खाद्यान्न गोदाम में कथित कम वजन देने और अनाज चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
जांच एवं कार्रवाई
इसके बाद प्रारंभिक कार्रवाई के तहत सिमरी के सहायक गोदाम प्रबंधक (एजीएम) को तत्काल प्रभाव से हटाते हुये शोकॉज किया गया है। इसके अलावा टेक्निकल असिस्टेंट को भी वहां से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई एक ऑडियो वायरल होने के बाद की गई है। हालांकि हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो में उजागर हुआ है कि गोदाम में लगे कंप्यूटरीकृत वे-ब्रिज (डिजिटल कांटा) में इलेक्ट्रॉनिक चिप और रिमोट कंट्रोल लगाकर तौल में हेराफेरी की जा रही थी। वहीं प्रखंड क्षेत्र के पीडीएस दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई माह से एक से दो क्विंटल तक खाद्यान्न कम मिला है। एक दुकानदार ने आरोप लगाया कि 50 क्विंटल के आवंटन के बदले उसे केवल 49 क्विंटल अनाज मिल रहा था। कहना है कि इसकी शिकायत की गई थी। लेकिन, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इधर आरोपित एजीएम मोहम्मद अलाउद्दीन ने गोदाम में अनाज चोरी के आरोप को सिरे खारिज किया। कहा कि सही माप-तौल कर अनाज पीडीएस दुकानदारों को दिया जाता है। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं है।
जिम्मेदारी और प्रतिक्रिया
वहीं राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) के जिला प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि एजीएम की लापरवाही और खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसपर तत्काल प्रभाव से एजीएम को वहां से हटा दिया गया है। इसके साथ शोकॉज किया गया है। वहां के ऑपरेटर को भी हटाया दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी दोषी होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (बक्सर से नवीन पाठक)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

