मिलावटी पनीर और गुलाब जामुन नष्ट कराए
ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । रक्षाबंधन पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। रक्षाबंधन पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों से सात नमूने लिए और प्रथम दृष्टा जांच में मिलावटी प्रतीत होने पर 125 किलो टोफू, 60 किलो पनीर और 60 किलो गुलाब जामुन नष्ट कराए।
खाद्य सुरक्षा अभियान
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय सर्वेश कुमार ने बताया कि जेवर टोल प्लाजा पर विष्णु मिल्क प्रोडक्ट्स हाथरस से पनीर आपूर्ति के लिए दिल्ली जा रहा था, जिसका नमूना लिया गया। रबूपुरा निवासी तंजीम वाहन से टोफू आपूर्ति के लिए लेकर जा रहा था। उसके टोफू का नमूना लिया गया, जबकि 125 किलोग्राम टोफू को मिलावटी प्रतीत होने पर नष्ट करा दिया गया। अलीगढ़ की अजय डेयरी से आपूर्ति होकर जेवर आए पनीर का नमूना लिया गया।
भंगेल की जांच
दनकौर की अर्श डेयरी से दिल्ली और मेवात जा रहे करीब 60 किलो पनीर का नमूना लेकर शेष को नष्ट करा दिया गया। भंगेल स्थित अग्रवाल स्वीट से पनीर का नमूना लिया गया। याकूबपुर स्थित बृजवासी स्वीट सेंटर से नमूना लेकर 60 किलो गुलाब जामुन नष्ट कराया गया। डेटा खुर्द अलीगढ़ से सप्लाई के तुगलपुर लाए गए पनीर का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल सात नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
सप्ताहभर में नष्ट हुई सामग्री
---
सप्ताहभर में 1295 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई
रक्षाबंधन के मद्देनजर जिला प्रशासन का 22 अगस्त से अभियान जारी है। अभियान के तहत अबतक विभिन्न खाद्य पदार्थों के करीब 40 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, 910 किलोग्राम पनीर, 160 किलोग्राम मिठाइयां और 125 किलोग्राम अन्य सामग्री नष्ट कराई गईं। इसके अलावा 100 किलोग्राम बूंदी जब्त की गई।


