बिना पहचान पत्र नहीं कर सकेंगे दुकानों की जांच

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहचान पत्र के

बिना पहचान पत्र नहीं कर सकेंगे दुकानों की जांच

बस्ती, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी पहचान पत्र के साथ ही किसी दुकान की जांच व सैम्पलिंग की कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने 17 जून को पत्र के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी की है। पत्र में कहा गया है कि खाद्य संवर्ग के राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभागीय पहचान पत्र जारी कर दिया गया है।खाद्य संवर्ग के अधिकारी व कर्मचारी विभागीय पहचान पत्र को पहनकर ही खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण व खाद्य प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई करेंगे। ऐसे व्यक्ति जो विभागीय पहचान पत्र नहीं दिखाते हैं, उन्हें खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का न माना जाए।

निरीक्षण व प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई में सहयोग न किया जाए। इसकी सूचना डीएम को देते हुए विभागीय व्हाटसएप ग्रुप नंबर-9793429747 या विभागीय ई-मेल पर दें।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें