15 अक्तूबर से मिठाइयों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

प्रतापगढ़, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि अंकित करने का अनिवार्य किया है। 15 अक्तूबर से दुकानदारों को ये तिथियां अंकित करनी होंगी। मुख्य पर्वों पर सही और गुणवत्तायुक्त मिठाई उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो सकेगी।

15 अक्तूबर से मिठाइयों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट

प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रमुख त्योहारों पर एक महीने से पहले से मिठाई बनाकर डंप करने और त्योहार पर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। 15 अक्तूबर से दुकान पर बिकने वाली और गोदाम में डंप मिठाइयों पर दुकानदार को एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। मिठाइयों की एक्सपायरी एक दिन से 30 दिन तक हो सकती है। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व पर हर व्यक्ति परिवार के लिए मिठाई खरीदता है। ऐसे में मिठाई विक्रेता एक महीने से विभिन्न मिठाइयां बना कर गोदाम में डंप कर लेते हैं और त्योहार पर बिक्री कर मुनाफा कमाते हैं। जबकि पहले से बनी मिठाइयां उपभोक्ता की सेहत खराब कर देती हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अब ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों में पत्र भेजकर कहा गया है कि मिठाई दुकानदारों से 15 अक्तूबर से प्रत्येक मिठाई पर एक्सपायरी तिथि अंकित कराया जाए। यही नहीं गोदामों में डंप की गई मिठाइयों पर भी दुकानदार को उपयोग की आखिरी तिथि दर्शाना होगा। आयुक्त की ओर से भेजे गए पत्र में इसका शत प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है。

दीपावली पर नहीं डंप कर सकेंगे मिठाई

दशहरा और दीपावली का पर्व नजदीक है। यदि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों ने आयुक्त के आदेश का कड़ाई से पालन कराया तो प्रमुख पर्वों पर दुकानदारों के मनमाने रवैये पर रोक लगने के साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध और गुणवत्तायुक्त मिठाई उपलब्ध हो सकेगी।

इनका कहना है

मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि लिखने के बारे में दुकानदारों को बताया जा रहा है। 15 अक्तूबर से दुकानों की चेकिंग कर इसका अनुपालन कराया जाएगा।

अभय कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य विभाग

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि लिखने का आदेश कब से लागू किया है?−
खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 अक्तूबर से मिठाइयों पर एक्सपायरी तिथि लिखने का आदेश लागू किया है।
Shailesh Tiwari

लेखक के बारे में

Shailesh Tiwari

शॉर्ट बायो : शैलेश तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रतापगढ़ जिले के प्रभारी के तौर पर खबरें लिखते हैं।


परिचय एवं अनुभव

शैलेश तिवारी भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो को लीड कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए लोकल कंटेंट, खेल, साफ्ट स्टोरी, क्राइम और राजनीति में मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर

शैलेश ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में दैनिक भास्कर से की फिर अमर उजाला से जुड़े, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2014 से 2016 तक दैनिक भास्कर में हरियाणा के रोहतक और रेवाड़ी जिले में काम किया। दैनिक भास्कर की रेवाड़ी यूनिट लॉचिंग में प्रमुख भागेदारी रही। 2016 से 2021 तक अमर उजाला से जुड़कर हरियाणा के रेवाड़ी और झज्जर में बतौर ब्यूरो चीफ टीम का नेतृत्व किया। अमर उजाला की रोहतक यूनिट में क्लस्टर इंचार्ज और सिटी रिपोर्टिंग टीम का हिस्सा रहे। इसके साथ ही हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, करनाल में भी स्पेशल इवेंट का हिस्सा रहे। अमर उजाला मेरठ के बाद 2021 में हिन्दुस्तान में बरेली जिले से जुड़ने के बाद प्रयागराज संस्करण के प्रतापगढ़ ब्यूरो का नेतृत्व कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

बीए (हिस्ट्री), एमए (पॉलीटिकल साइंस) छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से करने के बाद स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद शैलेश को राजनीतिक और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से रजनीतिक गलियारों में चल रही हलचल और क्राइम से जुड़ी खबरों पर अच्छी कमांड होने के साथ अच्छी खबरें लिख रहे हैं।


रिपोर्टिंग और विजन

राजनीतिक हलचल और क्राइम के विषयों पर शैलेश की अच्छी पकड़ है। उन्होंने क्राइम की कई एक्सक्लूसिव स्टोरी की है। शैलेश का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
क्राइम रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन
राजनीतिक हलचल
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News15 अक्तूबर से मिठाइयों पर लिखी जाएगी एक्सपायरी डेट