पूर्णिया : मिलावटी सब्जियों से सजा बाजार, हो रहा सेहत से खिलवाड़

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

-हिन्दुस्तान अभियान : मिलावट : ------------------------- -मिलावटी सब्जी के मामले में बनमनखी के सब्जी

पूर्णिया : मिलावटी सब्जियों से सजा बाजार, हो रहा सेहत से खिलवाड़

-मिलावटी सब्जी के मामले में बनमनखी के सब्जी विक्रेता पर केस दर्ज कराने की तैयारी में जुटा विभाग

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

जिले में मिलावट का धंधा सब्जी बाजार में भी पसरा हुआ है। जहां सब्जियों को ताजा दिखने एवं चकमदार बनाने के लिए खतरनाक केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसा ही एक मामला बनमनखी के स्थानीय बाजार से सामने आया है। यहां भिंडी के सैंपल में खतरनाक रंग मिले होने की पुष्टि हुई है। मिलावट की पुष्टि के बाद खाद्य संरक्षा विभाग अब संबंधित सब्जी विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी में जुटा है। करीब छह महीने पहले बनमनखी एसडीओ ने भिंडी का सैंपल एकत्र कर खाद्य संरक्षा विभाग को इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए कहा था। एकत्र सैंपल को पटना स्थित टेस्ट लैब में जांच कराने के बाद इसमें खतरनाक केमिकल वाले रंग की पुष्टि हुई है。

गंभीर बीमारी को दे रहे न्यौता:

----

-जानकार बताते हैं कि हरी सब्जियों को ताजा दिखने के लिए सिन्थेटिक ग्रीन अथवा कैलामाइट ग्रीन नामक रसायन से रंगा जाता है। उसी तरह आलू एवं शकरकंद को सिन्थेटिक लाल अथवा रेड- 40, आयरन ऑक्साइड या कॉपर सल्फेट तथा टमाटर, बैंगन एवं सेब में चमक बढ़ाने के लिए सिन्थेटिक मोम कोटिंग किया जाता है। जबकि करेला, लौकी एवं कद्दू के आकार एवं वजन को बढ़ाने के लिए ऑक्सीटॉक्सिक इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है, जो रात भर में सब्जियों के आकार एवं वजन को अप्राकृतिक रूप से बढ़ा देता है। बताया जा रहा है कि केमिकल मिले सब्जियों के लगातार सेवन से लीवर तथा किडनी में खराबी के साथ- साथ कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा एलर्जी, त्वचा रोग, पेट से जुड़ी बीमारियों को ये केमिकल न्यौता देते हैं।

चमक एवं अप्राकृतिक आकार से करें परहेज:

----

--कुछ खास सावधानी बरत कर केमिकल से सेहत पर पड़ने वाले खराब प्रभाव से बचा जा सकता है। सब्जियों का प्राकृतिक रंग हल्का मटमैला होता है। मसलन ज्यादा चमकदार एवं अप्राकृतिक आकार की सब्जियों को खरीदने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा सब्जी बनाने से पहले गुनगुने पानी या नमक पानी से दो से तीन बार इसे अच्छी तरह धो लेना चाहिए। साथ ही अगर संदेह होने पर स्थानीय प्रशासन तथा खाद्य संरक्षा विभाग को इसकी तुरंत जानकारी दी जानी चाहिए।

-बोले अधिकारी:-

-----

-बनमनखी से एकत्र भिंडी के सैंपल में जिस रंग की पुष्टि हुई है, उसके सेवन से लीवर एवं किडनी से लेकर कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा बना रहता है। मामले में खाद्य संरक्षा आयुक्त से केस करने की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद संबंधित सब्जी विक्रेता के खिलाफ न्यायालय में केस करवाया जाएगा।

-मो इकबाल, अभिहीत पदाधिकारी, खाद्य संरক্ষা विभाग, पूर्णिया।

सामान्य प्रश्न

✦बनमनखी में खाद्य संरक्षा विभाग ने किस सब्जी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की है?−
बनमनखी में खाद्य संरक्षा विभाग ने भिंडी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्णिया : मिलावटी सब्जियों से सजा बाजार, हो रहा सेहत से खिलवाड़