गाड़ी में ले जा रहे 350 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा में रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने 350 किलो मिलावटी पनीर को नष्ट किया। यह पनीर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई होना था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एक गाड़ी को पकड़कर इसकी जांच की, जिसके बाद पनीर के नमूने को प्रयोगशाला भेजा गया। अभियान जारी रहेगा।

गाड़ी में ले जा रहे 350 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। रक्षाबंधन और अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। टीम ने शुक्रवार रात 350 किलो मिलावटी पनीर नष्ट करा दिया। इसे दिल्ली एनसीआर के शहरों में आपूर्ति की जानी थी। साथ ही पनीर का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस समय विभाग द्वारा दूध और उससे निर्मित अन्य उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और अमर बहादुर सरोज की टीम ने ग्रेटर नोएडा के लखनावली गांव के पास गाड़ी को पकड़ा, जिसमें पनीर भरा हुआ था।जांच

में पनीर प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हुआ। टीम ने पनीर का एक नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और लगभग 350 किलोग्राम पनीर को लखनावली स्थित सिद्ध बाबा डेयरी पर जब्त कर सुरक्षित रखवाया। शनिवार की प्राधिकरण के सहयोग से जब्त किए गए पनीर को नष्ट करा दिया गया। अधिकारी का कहना है कि त्योहार के मौसम में शुद्धता बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगाड़ी में ले जा रहे 350 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया