सेवा सुरक्षा और सम्मान को लेकर भोजनमाताओं का प्रदर्शन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हल्द्वानीहल्द्वानी, संवाददाता। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने सोमवार को भीमताल में भोजनमाताओं की सेवा सुरक्षा, सम्मान

हल्द्वानी। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने सोमवार को भीमताल में भोजनमाताओं की सेवा सुरक्षा, सम्मान और श्रम के अनुरूप अधिकारों की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीईओ को ज्ञापन सौंपकर शासन तक उनकी मांगें पहुंचाने की अपील की गई। यूनियन अध्यक्ष शारदा ने कहा कि भोजनमाताएं वर्षों से विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ एवं पौष्टिक मध्यान्ह भोजन उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें सेवा सुरक्षा और सम्मान नहीं मिल पाया है। संगठन की प्रचार मंत्री चंपा गिनवाल ने आरोप लगाया कि कई विद्यालयों में बिना ठोस कारण भोजनमाताओं को कार्य से हटा दिया जाता है तथा उनसे भोजन बनाने के अलावा सफाई, माली, चौकीदार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कार्य भी कराए जाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


