रंगकर लाल बनाया जा रहा पांच हजार किलो आलू जब्त

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में खाद्य विभाग ने कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी कर रंगकर बेचे जा रहे आलू का भंडाफोड़ किया। टीम ने 5000 किलो आलू जब्त किया, जो हानिकारक लाल रंग से रंगा गया था। यह आलू नेपाल और पूर्वांचल में बेचा जाता था। मामले की जांच के लिए चार सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

रंगकर लाल बनाया जा रहा पांच हजार किलो आलू जब्त

कानपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर आलू को रंगकर बेचने का भंडाफोड़ किया हैं। बिल्हौर के कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोरेज में आलू को हानिकारक लाल रंग से रंगा जा रहा था। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को हानिकारक सीमेंट कलर फार फ्लोर बरामद हुआ। टीम ने पांच हजार किलो आलू को जब्त किया हैं। चार सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नेपाल और पूर्वांचल में लाल रंग के आलू की डिमांड अधिक होने की वजह से वहां पर भेजा जाता है। इससे कारोबारियों को कानपुर से कई गुना लाल आलू के दाम मिलते हैं।

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बिल्हौर तहसील में स्थित अनुज कोल्ड स्टोरेज और एम्पा कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी की। मौके पर टीम ने 5000 किलो से अधिक वजन का रंगा हुआ आलू जब्त किया गया। मौके पर खुलेआम आलू को लाल रंग से रंगकर बोरे में रखा जा रहा था। टीम के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी भागने लगे। आलू को रंगने के लिए सीमेंट कलर फार फ्लोर पाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि लाल रंग का आलू पूर्वांचल समेत कई जिलों में काफी पसंद किया जाता है। उसमे अच्छे दाम भी मिलते है। इसलिए वहीं पर भेजा जाता है। फिलहाल चार सैंपल लिए गए है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल आलू को जब्त कर लिया गया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।