घाटकुसुम्भा : 3 गांवों की 5 हजार आबादी बाढ़ से घिरी, तो ड्राम और लकड़ी से बनाई ‘जुगाड़ू नाव’

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

घाटकुसुम्भा के सहरा गांव में बाढ़ से गंभीर हालात पैदा हो गए हैं, जहाँ पानी से घिरे लोगों ने ड्राम और लकड़ी से जुगाड़ू नाव बनाई है। यह नाव उन्हें मुख्य सड़क तक पहुँचने में मदद कर रही है, जबकि अधिकारियों द्वारा राहत की तैयारियाँ अधूरी हैं। कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा बढ़ रहा है।

घाटकुसुम्भा : 3 गांवों की 5 हजार आबादी बाढ़ से घिरी, तो ड्राम और लकड़ी से बनाई ‘जुगाड़ू नाव’

घाटकुसुम्भा : 3 गांवों की 5 हजार आबादी बाढ़ से घिरी, तो ड्राम और लकड़ी से बनाई ‘जुगाड़ू नाव’ पानी की कैद से उपजी अकुलाहट से बाहर निकलने का एकमात्र साधन बनी है जुगाड़ू नाव सहरा गांव में मंदिर, ट्रांसफॉर्मर व आंगनबाड़ी केंद्र पानी में डूबे बावघाट-पानापुर सड़क पर चढ़ा पानी, कई गांवों का संपर्क टूटने का मंडरा रहा खतरा गंगा के उफान से हरोहर नदी का का जलस्तर लाल निशान के पास फोटो घाटकुसुम्भा01 : घाटकुसुंभा के सहरा गांव में बाढ़ के पानी से घिरे मंदिर, ट्यूबवेल, ट्रांसफार्मर, आंगनबाड़ी केंद्र व घर। घाटकुसुम्भा02 : घाटकुसुंभा के सहरा में ड्राम व लकड़ी से बनी जुगाड़ू नाव से जरूरत का सामान ले जाते बाढ़ प्रभावित लोग। घाटकुसुम्भा03 : घाटकुसुम्भा के बावघाट-पानापुर सड़क पर चढ़ा पानी, जिससे मंडरा रहा कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा। घाटकुसुम्भा (शेखपुरा), निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि ने शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ के हालात गंभीर हो गये हैं।

बाढ़ के दुष्प्रभाव

सरकारी राहत और नाव उपलब्ध कराने के दावों के बीच सहरा गांव के ग्रामीण खुद अपनी जान बचाने को मजबूर हैं। पानी से घिरे घरों से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लोगों ने खाली ड्राम और लकड़ी के फट्टों को बांधकर ‘जुगाड़ू नाव’ तैयार कर ली है। इसी के सहारे जान जोखिम में डालकर ग्रामीण अपने दैनिक इस्तेमाल का जरूरी सामान ढो रहे हैं। गांव बना टापू, बुनियादी सुविधाएं ठप: गंगा के उफान के कारण हरोहर (हरुहर) नदी का पानी उल्टी दिशा में तेजी से बह रहा है, जिससे सहरा गांव टापू में तब्दील हो गया है। गांव का मंदिर, ट्यूबवेल, आंगनबाड़ी केंद्र, बिजली ट्रांसफार्मर और सामुदायिक भवन पूरी तरह पानी से घिर चुके हैं। ग्रामीण सूरज कुमार, राधे महतो, रामानंदन महतो आदि के घरों के चारों तरफ पानी भर गया है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। सड़क पर चढ़ा पानी, संपर्क टूटने का डर: बाढ़ का दायरा लगातार खतरनाक रूप ले रहा है। बावघाट-पानापुर मुख्य सड़क के पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने लगा है। अगर जलस्तर में थोड़ी और वृद्धि हुई, तो इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। ऐसा होते ही कई गांवों का प्रखंड और जिला मुख्यालय से सीधा सड़क संपर्क कट जाएगा। हवा-हवाई साबित हो रहे दावे: एक दिन पहले ही डीएम समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पानापुर इलाके का दौरा कर बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने सामुदायिक रसोई, पशु चारा, मेडिकल कैंप और नाव जैसी सुविधाएं दुरुस्त होने का दावा किया था। लेकिन, सहरा गांव में तैरती जुगाड़ू नाव प्रशासन की इन तैयारियों की पोल खोल रही है। कहते हैं अधिकारी: अकरपुर गांव में एक नाव उपलब्ध करा दी गई है। हालात पर हमारी नजर है। अगर पानी बढ़ता है और जरूरत पड़ती है, तो अगले दिन बावघाट में भी सरकारी नाव मुहैया करा दी जाएगी। राकेश कुमार, सीओ, घाटकुसुंभा, शेखपुरा

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦घाटकुसुम्भा में बाढ़ का मुख्य कारण क्या है?−
गंगा के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि ने शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड में बाढ़ के हालात गंभीर बना दिए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघाटकुसुम्भा : 3 गांवों की 5 हजार आबादी बाढ़ से घिरी, तो ड्राम और लकड़ी से बनाई ‘जुगाड़ू नाव’