सदर प्रखंड के सात गांवों में बाढ़ से 19 सौ परिवार प्रभावित
गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से सात गांवों में फैला बाढ़ का पानी में वृद्धि होने के कारण सदर प्रखंड के करीब सात गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ पीड़ितों के बीच रविवार से लेकर सोमवार देर...

गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि से सात गांवों में फैला बाढ़ का पानी जिला प्रशासन की ओर से चलाया जा रहा राहत व बचाव कार्य गोपालगंज, हमारे संवाददाता सदर प्रखंड के सात गांवों के 19 सौ परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को ऊंचे स्थानों पर जिला प्रशासन की ओर से पहुंचाया जा रहा है।
सदर सीओ की जानकारी
सदर सीओ रजत कुमार बरनवाल ने बताया कि गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सदर प्रखंड के करीब सात गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ पीड़ितों के बीच रविवार से लेकर सोमवार देर शाम तक करीब 15 सौ तिरपाल का वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने की दिक्कत नहीं हो,इसके बाद तीन सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मेंहदिया, मंगूरहा व रामपुर में लोगों को भोजन कराया जा रहा है। जो लोग ऊंचे स्थानों व सरकारी स्कूलों में शरण लिए हुए हैं, उन्हें भोजन दिया जा रहा है।
जल संसाधन विभाग की कार्रवाई
सदर प्रखंड के सिहोरवा गांव में रैट होल के कारण रिसाव होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम अलर्ट हो गई। इसके बाद जल संसाधन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम में शामिल पदाधिकारियों के निर्देश के बाद मौके मौजूद कर्मियों से रैट होल को बंद कराने की कोशिश की गई। ताकि दूसरे इलाके में बाढ़ का पानी न फैले।


