शारदा डैम से छोड़ा पानी, बहगुल में आई बाढ़ से कई गांव प्रभावित
बरसात रुकने के बाद बनबसा के शारदा डैम से पानी छोड़ने के कारण बहगुल नदी में बाढ़ आ गई। दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं, जिससे किसानों को अपनी फसल बचाने में कठिनाई हो रही है। बाढ़ ने उचसिया झादा, कुठला, कजरौटा समेत कई गांवों में परेशानी बढ़ा दी है। यातायात में भी बाधा आ गई है।

फतेहगंज पूर्वी। बरसात रुकने के बाद बनबसा के शारदा डैम से छोड़े गए पानी के कारण बहगुल नदी में बाढ़ आ गई। दर्जनों गांव प्रभावित। बरसात रुकने के बाद उत्तराखंड के शारदा डैम से पानी छोड़े जाने से थाना क्षेत्र में बह रही बहगुल नदी के जल स्तर में अचानक ज्यादा मात्रा में बढ़ोतरी हो गई। इससे बाईगूल नदी के आसपास बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। वहीं, धान की खड़ी फसल में बाढ़ का पानी भर जाने से किसानों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बहगुल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण क्षेत्र के उचसिया झादा कुठला कजरौटा रामपुरा बाकरगंज भदपरा सैदापुर शाहपुर बनियान गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।
वहीं उचसिया से कुठला जाने वाले मार्ग पर झादा गांव के पास बनी पुलिया पर पानी सड़क के ऊपर बहने लगा है। क्षेत्र के सैदापुर गांव के पास सड़क कट जाने से शाहपुर बनियान गांगेपुरा जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। किसान अपनी महीनों की मेहनत की फसल को बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आने के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


