बिशुनपुर देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध में बना होल,बाढ़ के खतरे से दहशत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

बरहज (देवरिया) में सरयू और राप्ती नदी का उफान गम्भीर खतरे का संकेत दे रहा है। तटबंध में रिसाव के कारण ग्रामीणों में दहशत है। पानी के बढ़ते स्तर से कई गांवों में बाढ़ का संकट और आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। राहत सामग्री की कमी और नावों की संख्या भी चिंता का विषय है।

बिशुनपुर देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध में बना होल,बाढ़ के खतरे से दहशत

बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद सरयू और राप्ती का उफान अब गम्भीर खतरे का संकेत दे रहा है। बुधवार को विशुनपुर देवार-नुरूल्लाहपुर तटबंध में विशुनपुर देवार स्थित पंचायत भवन के निकट रिसाव से बड़ा होल बन गया। ग्रामीण ने काफी मशक्कत कर उसे कुछ हद तक रिसाव को कम किया है।

खतरे का संकेत

हालांकि तटबंध कभी भी टूट सकता है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सरयू नदी खतरे के निशान से 1.40 मीटर ऊपर बह रही है। नगर के पटेल नगर में बाढ़ के पानी का दायरा बढ़ रहा है। नदी के पानी सरयू के घाटों की जलसमाधि हो गई है। पानी से घिरे दियारा क्षेत्र के 14 मजरों में पानी भरने लगा है। ग्रामीण सुरक्षित ठौर की तलाश में हैं। भदिला प्रथम मैरुण्ड है। तटबंधों की निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या 5

स्थिति की गंभीरता

बुधवार को शाम छह बजे सरयू खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.40 मीटर ऊपर 67.90 मीटर पर बह रही है। चौबीस घण्टे में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई है। पानी का दबाव विशुनपुर देवार में तटबन्ध पर बढ़ा हैं तटबन्ध की स्थिति नाजुक हो गई है। बुधवार को तटबंध में रिसाव के होल हो गया। होल को देख गाँव मे अफरातफरी मच गई। युवावों ने काफी मशक्कत के बाद होल को बन्द किया।

प्रशासन की नजरें

पूर्व ग्राम प्रधान अशोक यादव ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। उफान से तटवर्ती गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। परसिया देवार के दसरसरिया टोला, भरटोला, चौधरीपुरा, नकिहवा, कंकंटोली, तिरवाही टोला, बिचला टोला, ब्रम्हावा टोला और संत टोली टापू बन गए हैं। आवागमन बाधित है। गांव से लोगों को निकालने के लिए छह नाव की जरूरत है, लेकिन एक ही नाव चल रही है। इससे लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। पशुओं के चारे और उपचार का संकट है। घरों में पानी आने से सांप-बिच्छू का खतरा बढ़ गया है।

बाढ़ की चपेट में

विशुनपुर देवार का कटलहवा टोला पश्चिम टोला किशुन टोला स्कुलहिया टोला, कन्हैया टोला, चौहान बस्ती, पुराना हरिजन बस्ती, जरलहवा टोला, नई हरिजन बस्ती बाढ़ के पानी घिरे हैं। विशुनपुर देवार के ग्राम प्रशासक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि अब तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है। कई परिवारों में भोजन का संकट है। गांव में आठ नाव की जरूरत है, पांच ही उपलब्ध कराई गई हैं। आरोप है कि अब तक प्रशासन का कोई अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। पुछे जाने पर तहसीलदार दुर्गेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि राहत सामग्री के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

केवटलिया सम्पर्क मार्ग पानी मे डूबा

सम्पर्क मार्ग प्रभावित

बाढ़ के चलते गावो का सम्पर्क टूटने लगा है। दियारा के दर्जन भर सम्पर्क मार्ग के बाद रामजानकी मार्ग से केवटलिया जाने वाले मार्ग सरयू के पानी मे डूब गया। इससे ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई है। श्मशान घाट पर पानी भरने के चलते रामजानकी मार्ग के किनारे शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है।

तहसीलदार की प्रतिक्रिया

स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भदिला प्रथम में नावें लगा दी गई है। विशुनपुर देवार और परसिया देवार में नौ नावे लगी है। नाविकों को लाइफ जैकेट भी मुहैया कराई गई है। नाविकों को निर्देश दिए गए है और नावे भेजी जा रही है। राहत के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।

- दुर्गेश चौरसिया

तहसीलदार बरहज।

सामान्य प्रश्न

✦सरयू नदी का स्तर कितने मीटर ऊपर बह रहा है?−
सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से 1.40 मीटर ऊपर 67.90 मीटर पर बह रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिशुनपुर देवार-नुरूल्लाहपुर तटबन्ध में बना होल,बाढ़ के खतरे से दहशत