बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

पेज तीन लीड... हजारों एकड़ जमीन में लगी फसल जलमग्न हो गयी। इससे हरे चारे की कमी होने से पशुओं के समक्ष चारे का संकट

बाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। जिले में गंगा नदी के तटीय इलाका बछवाड़ा से लेकर साहेबपुरकमाल तक बाढ़ के पानी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। घर-घर में कमर भर तक पानी घुसने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। हजारों एकड़ जमीन में लगी फसल जलमग्न हो गयी। इससे हरे चारे की कमी होने से पशुओं के समक्ष चारे का संकट हो गया है। हर तरफ पानी ही पानी। प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में अधिकतर लोग छतों पर या घर के अंदर मचान पर रहने को विवश हैं।

बाढ़ के कारण हुई मौतें

बाढ़ के पानी की वजह से मंगलवार को बलिया थाना के हुसैना व मिर्जापुर में दो किशोरियों के डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में हुसैना वार्ड नंबर- 10 निवासी शैलेन्द्र महतों की 21 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी व हुसैना वार्ड नंबर-नौ निवासी प्रिंस महतो की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी का नाम शामिल है। जबकि नावक के द्वारा दो किशोरियों की जान बचायी गयी। दूसरी घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-पांच कमरूद्यीनपुर मोहल्ला की है जहां शौच करने के लिए जा रहे 65 वर्पीय नेपो राम की पानी में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। तीसरी घटना शाम्हो की है जहां बाढ़ के पानी में डूबने से 65 वर्षीय हरिचरण पासवान की मौत हो गयी। वे पशुचारा लाने गये थे। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

नाविकों द्वारा बचाए गए किशोरियाँ

बलिया में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान चार किशोरी डूबी, दो की मौत स्थानीय गोताखोरों के द्वारा शव को बाहर निकाला गया बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत हुसैना एवं मिर्जापुर चौक से पूरव मंगलवार को दो किशोरियों के डूबने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मंगलवार की दोपहर चार किशोरी स्नान कर रही थी। इसी दौरान एक किशोरी गहरे पानी में चली जाने से डूबने लगी। उसे बचाने के लिए एक-एक कर तीनों किशोरी आगे बढ गई। इसी दौरान सभी डूबने लगे। शोरगुल सुनने पर स्थानीय लोगों ने एक का शव घटना स्थल से बरामद कर लिया। जिसका पहचान हुसैना वार्ड नंबर 10 निवासी शैलेन्द्र महतों की 21 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई। वहीं दो घंटे बाद मिले दूसरे शव की पहचान हुसैना वार्ड नंबर-नौ निवासी प्रिंस महतो की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में की गई। जो आठवीं वर्ग की छात्रा थी। सूचना मिलने पर सीओ आकाश कुमार ने तुलसी टोल बांध पर नियुक्त गोताखोर श्याम कुमार एवं राजस्व कर्मी को घटनास्थल पर भेजा। जिसने घटनास्थल से दूसरी किशोरी के शव को बरामद किया। बताया जाता है कि सपना कुमारी चार बहने एवं दो भाई थी। जिसमें सपना कुमारी तीसरे नंबर पर है। वहीं आकांक्षा कुमारी एक भाई एवं तीन बहने थी जिसमें मृतिका दूसरे नंबर पर है। शव को नाव द्वारा चेचीयाही बांध लाया गया। तत्पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अंचलाधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि पीडित परिवारों को आपदा के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

बुजुर्गों की भी हुई मौत

नाव के तेज झोंके से बह गयी चार किशोरियां बलिया के दियारा क्षेत्र में स्नान के दौरान बाढ़ के पानी में डूबी दो किशोरियों में से एक किशोरी का शव ग्रामीण रुपेश, हेमंत एवं डब्लू के द्वारा निकाला गया। मृतका की पहचान हुसैन वार्ड नंबर 10 निवासी शैलेंद्र महतो की 21 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी का शव पानी से निकाला गया। वहीं दूसरी किशोरी हुसैना वार्ड नंबर 9 निवासी प्रिंस कुमार की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी का शव घटनास्थल से 25 मीटर दूर मनीजरा के खेत से बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार किशोरी मिर्जापुर चौक के आगे सड़क पर स्नान कर रही थी। इसी दौरान एक नाव के आ जाने से चारों किशोरी उत्तर दिशा की ओर बढ़ कर गहरे पानी में चली गई। जिससे वह गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगी। उसी दौरान नाविकों ने दो किशोरी को बचाने में सफल रहा। जबकि दो अन्य किशोरी डूब गई।

बाढ़ से बचाव के उपाय

शौच करने जा रहे बुजुर्ग की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत बाढ़ के पानी में शौचालय हो गया जलमग्न, शौच करना भी हो गया मुश्किल सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरूद्यीनपुर मोहल्ला की घटना फोटो-8, सदर अस्पताल में मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी। बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड-पांच में मंगलवार की अहले सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 65 वर्षीय नेपो राम की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। डूबने के दो घंटे बाद पानी के अंदर से लोगों ने खोजकर शव निकाला। उसके बाद इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी। थानाध्यक्ष ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह बिछावन पर सोकर उठने के बाद घर से शौचालय के लिए अहले सुबह चलत शौचालय जाने के लिए निकलेहे थे। इसी दौरान घर के बगल में ही वे पानी में गिर गये। इससे उनकी मौत हो गयी। देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उनकी खोजबीन की गयी। बगल के लोगों ने बताया कि यहां तक उनको जाते देखा है। उसके बाद घर के बगल में ही करीब सीने भर पानी में खोजबीन की गयी तो दो घंटा बाद शव मिला तो बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि घर में बाढ़ का पानी घुसने से शौचालय जलमग्न हो चुका है। इसलिए शौच के लिए निगम की ओर से उपलब्ध कराया गया चलंत शौचालय ही सहारा है। उसी चलंत शौचालय में शौच के लिए जा रहे थे कि बाढ़ के पानी में डूब गये। निगम के पूर्व वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि मिथिलेश निषाद ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों के मुआवजा राशि देने के साथ बाढ़ पीड़ितों परिवारों को सहायता व पशुचारा उपलब्ध कराने की मांग की है। शाम्हो में पशु चारा लाने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग डूबे एसडीआरएफ की घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव जिला पार्षद ने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए सुविधाओं पर उठाए सवाल शाम्हो/सिंघौल, निज संवाददाता। गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आकर अब तक जिले में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। जिला पार्षद अमित कुमार ने बताया कि शाम्हो प्रखंड के कुरहा में भी मंगलवार को पशु चारा लाने गए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई है। बुजुर्ग की पहचान कुरहा निवासी हरिचरण पासवान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिचरण अपने मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए बाढ़ के पानी में घुसा था। लेकिन गहरे पानी मे जाने की वजह से वह डूब गया। जैसे ही एक आदमी के डूबने की सूचना मिली, तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हुई और शव को खोजने का प्रयास किया।।लेकिन घण्टों मशक्कत के बाद भी शव को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पाई। जिला पार्षद अमित कुमार ने कहा कि वे लगातार जिला प्रशासन व अंचल प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों के पशुओं के लिए पशुचारा का प्रबंध करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अंचल के द्वारा बहुत ही कम मात्रा में चारा की आपूर्ति हुई है। ऐसे में ज्यादातर पशुपालक अपनी जान को जोखिम में डालकर बाढ़ के पानी से चारा निकालने का प्रयास करते हैं। आज एक बुजुर्ग के डूबने की घटना भी इससे संबंधित है। उन्होंने जिला प्रशासन व अंचल प्रशासन से अविलंब डूबे व्यक्ति का शव निकलवाने, परिवार को उचित मुआवजा देने और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा का वितरण सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं मृतक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। एक तो बाढ़ से डूबा घर बार और ऊपर से आई इस आपदा ने परिवार के समक्ष नई समस्या खड़ी कर दी है।

सामान्य प्रश्न

✦बाढ़ के कारण कितने लोगों की मौत हुई है?−
गंगा नदी में आई भीषण बाढ़ की चपेट में आकर अब तक जिले में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ के पानी में डूबने से दो किशोरी समेत चार की मौत, कोहराम