अमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानी

हिन्दुस्तान, कटिहार
Follow us on Google News
share

अमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानी अमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानीअमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा

अमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानी

अमदाबाद, संवाद सूत्र। प्रखंड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाढ़ का आसार नजर आ रहा है। प्रखंड के सभी निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लबालब भर गया है। गंगा नदी लगातार कई दिनों से रौद्र रूप धारण किए हुए है। सबसे बुरा हाल पार दियारा, खट्टी भवानीपुर और दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत का है। पार दियारा पहुंचने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है।सुबह 10 बजे से आम लोग अमदाबाद बाजार आवश्यक सामग्री खरीदने आते हैं और तीन बजते ही पूरा बाजार सन्नाटा हो जाता है। गंगा नदी के कनीय अभियंता विश्व बल्लभ ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 16 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।

वर्तमान जलस्तर 27.19 दर्ज किया गया है। वहीं,महानंदा नदी के कनिय अभियंता बिमल किशोर प्रसाद ने बताया कि महानंदा का जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। महानंदा नदी का वर्तमान जलस्तर 26.39 दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअमदाबाद में बाढ़ के आसार, निचले इलाकों में भरा पानी