तेज आंधी-बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की बढ़ाई परेशानी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सुल्तानगंज में गंगा के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ पीड़ितों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, जिससे महामारी का खौफ बढ़ गया है। जैसे-जैसे पानी घट रहा है, लोग अपने घर लौट रहे हैं, लेकिन जलजमाव अभी भी बरकरार है। बारिश के कारण कई अस्थायी झोपड़ियां भी उजड़ गई हैं।

तेज आंधी-बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की बढ़ाई परेशानी

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद अब बाढ़ पीड़ितों को दुर्गंध से परेशानी हो रही है। लोगों को महामारी की चिंता सताने लगी है। जैसे-जैसे पानी घट रहा है, वैसे-वैसे लोग अपने घर की ओर रुख कर रहे हैं। अभी भी कई घरों और गावों की गलियों में जलजमाव बरकरार है। वहीं, गुरुवार देर शाम से हुई आंधी-बारिश के कारण बाढ़ पीड़ितों द्वारा निर्मित कई अस्थायी झोपड़ियां उजड़ गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज के प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल ने बताया कि बाढ़ का पानी कमने के साथ चूना व ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा। सीओ रमन कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर 44 सामुदायिक रसोई बनाए गए हैं।

जहां पीड़ित भोजन कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतेज आंधी-बारिश ने बाढ़ पीड़ितों की बढ़ाई परेशानी