Muzaffarpur News: राजद नेता ने सांसद और विधायक पर बोला हमला
Muzaffarpur News: गायघाट के कांटा गांव में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए राजद नेता प्रभात किरण पहुंचे। उन्होंने टूटी हुई बांध और सड़कों का निरीक्षण किया और गरीब किसानों की फसल नुकसान पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने और आर्थिक सहायता की मांग की।

Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। कांटा गांव के बाढ़ पीड़ितों का राजद नेता प्रभात किरण ने गुरुवार को हाल चाल लिया। टूटे हुए बांध और सड़क का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समय रहते मालाही बांध की मरम्मत हो गई रहती तो करीब 8 पंचायतों में किसानों की फसल बर्बाद नहीं होती। उन्होंने सांसद और विधायक पर हमला बोला। कहा कि तीन महीने पहले उक्त बांध का निरीक्षण किया था, लेकिन समस्याएं नहीं दिखीं। जनता को अब विधायक और सांसद से कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने प्रशासन से कांटा पिरौंछा उत्तरी और कांटा पिरौंछा दक्षिणी सहित सभी प्रभावित पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की।
साथ ही प्रत्येक परिवार के खाते में सात हजार रुपए भेजने की बात कही, अन्यथा एक सप्ताह बाद प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। सरपंच लालमोहन मिश्र, लालबाबू सहनी, युवा नेता अखिलेश यादव, रामबाबू पासवान, मनीष कुमार यादव, विक्रम कुमार आदि थे।


