जलस्तर को लेकर अधिकारी अलर्ट
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है और बाढ़ राहत चौकियों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को चौकसी बरतने की हिदायत दी है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण खादर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बाढ़ के खतरे को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बाढ़ राहत चौकियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बाढ़ संभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लेखपालों समेत राजस्व टीम को बाढ़ संभावित गांवों की स्थिति पर बारीकी से नजर रखकर इसकी रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी है। एसडीएम ने बाढ़ संभावित गांवों में रहने वालों को भी पूरी तरह चौकसी बरतकर सतर्क रहने का निर्देश दिया है, वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को आवागमन के लिए नाव मुहैया कराने का भरोसा भी दिया है।
एसडीएम ने बताया कि खादर क्षेत्र के गांव आलमपुर,एदलपुर, प्रसादीपुर, हकीमपुर गांवड़ी, कुतुबपुर, जमालपुर, खानपुर, माकनपुर, सैदपुर, मुकीमपुर, झड़ीना, अब्दुल्लापुर- इनायतपुर, कोथला खादर, अब्दुल्लापुर, नक्का कुआं गढ़- रामपुर, न्यामतपुर, मुहम्मदपुर, शाकरपुर, मीरा रेती गढ़- लठीरा, गढ़ खादर, गड़ावली, नयाबांस, बख्तावरपुर। आलमगीरपुर, चित्तौड़ा मोहिउद्दीनपुर, मुहम्मदपुर खादर, सालाबाद, बागड़पुर, पलवाड़ा, आलमनगर खादर, नवादा खुर्द खादर को बाढ़ राहत चौकियां बनाई गई है जिससे निरंतर नजर रखी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी दिशा निर्देश दिए हैं कि वह गांवों में पहुंच कर बीमारी के संबंध में लोगों को जागरूक कर बीमार लोगों का उपचार कराए। हालांकि अभी गंगा का जलस्तर समान्य स्थिति में है।


