Shahjahnpur News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, चौरा के पास स्टेट हाईवे पर बहने लगा बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: स्टेट हाईवे पर बह रहा गंगा की बाढ़ का पानी।मिर्जापुर/शाहजहांपुर, संवाददाता। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे

Shahjahnpur News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, चौरा के पास स्टेट हाईवे पर बहने लगा बाढ़ का पानी

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से मिर्जापुर क्षेत्र में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। सोमवार शाम जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर चौरा गांव के पास दो स्थानों पर गंगा का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। करीब एक फुट पानी के तेज बहाव के बीच वाहन और कांवड़िए आवागमन करते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो सकता है। सावन माह के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर बहते पानी के कारण जोखिम बढ़ गया है।

प्रशासन की ओर से क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है, जबकि ग्रामीण भी हालात पर लगातार निगाह बनाए हुए हैं। उधर, गंगा का पानी तेजी से आजादनगर गांव की ओर बढ़ रहा है। गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की आशंका के चलते लोगों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण घरों और आबादी को सुरक्षित रखने के लिए मिट्टी और बालू से भरी बोरियां लगाकर अस्थायी सुरक्षा घेरा तैयार करने में जुटे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो निचले हिस्सों में पानी पहुंच सकता है।हालांकि जिला प्रशासन की सोमवार सुबह जारी बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार जिले की सभी प्रमुख नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। गंगा नदी भैंसार ढाई घाट तटबंध पर खतरे के निशान से 0.15 मीटर नीचे है, जबकि रामगंगा, गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर भी सुरक्षित स्तर पर बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि फिलहाल जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी नदियों की लगातार निगरानी की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट मोड पर रखी गई हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।