स्पर और नोज पर बढ़ा गंडक का दबाव, चिंता में तटवर्ती गांवों के ग्रामीण

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश से नरवाजोत और एपी बांध पर जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इससे तटबंधों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर और बढ़ने पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। प्रशासन सतर्क है और निगरानी कर रहा है।

स्पर और नोज पर बढ़ा गंडक का दबाव, चिंता में तटवर्ती गांवों के ग्रामीण

कुशीनगर। नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही रुक-रुककर बारिश का असर अब नरवाजोत और एपी बांध पर दिखने लगा है। नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कई संवेदनशील बिंदुओं पर नदी ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इससे तटबंधों की सुरक्षा को लेकर तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।नदी की तेज धारा संवेदनशील स्पर और नोज पर लगातार दबाव बना रही है। इससे बाढ़ सुरक्षा कार्यों की मजबूती और अधूरे कार्यों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि हुई तो तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

बढ़ते जलस्तर से बाघाचौर, बांकखास, विरवट, कोन्हवलिया, जवहीं दयाल, मुसहर टोली और चैन पट्टी समेत कई गांवों के लोग चिंतित हैं। वहीं, जंगली पट्टी पिपराघाट स्थित नरवाजोत-एपी बांध के किनारे बसे दहारी टोला, बुट्टन टोला और भंगी टोला के अलावा दोआबा क्षेत्र के मैदानी इलाकों में भी खतरे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार नदी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से सतर्क निगरानी की मांग कर रहे हैं। बाढ़ खंड के एसडीओ दीप रतन सिंह ने बताया कि जहां-जहां नदी का दबाव तटबंध पर अधिक है, वहां विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। फिलहाल तटबंध पर किसी प्रकार का तत्काल खतरा नहीं है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsस्पर और नोज पर बढ़ा गंडक का दबाव, चिंता में तटवर्ती गांवों के ग्रामीण