मरहा नदी का जलस्तर बढ़ा, सरेह में तेजी से फैल रहा पानी
हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
धान की तैयार फसल पर मंडराया बाढ़ का खतरा### विद्यालय का ताला तोड़कर सिलेंडर व खाद्यान्न की चोरी**ग्रामीणों के जागने पर दो बोरी चावल छोड़कर भागे चो

बाजपट्टी। अधवारा समूह की मरहा नदी के जलस्तर में गुरुवार देर रात से अचानक वृद्धि होने लगी। जलस्तर बढ़ने के साथ नदी का पानी तेजी से सरेह में फैल रहा है। इससे संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। भीखा गांव के किसान वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मरहा नदी का जलस्तर बढ़ने से भीखा, भीखा टोला, महुआइन और पटदौरा के अलावा पड़ोसी सुरसंड प्रखंड के देवनाथपट्टी समेत आसपास के गांवों के सरेह में पानी फैल रहा है। किसानों ने निजी बोरिंग से पटवन कर धान की रोपनी की थी। इस वर्ष फसल भी अच्छी थी।
लेकिन अचानक सरेह में पानी फैलने से धान की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है।


