मुंगेर: एकाशी ग्रामीण सड़क पर चढ़ा पानी
बरियारपुर में बाढ़ की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। गंगा का पानी दर्जनों गांवों में घुसने लगा है। ग्रामीणों को अपने घरों तक पहुँचने के लिए गंगा में जल में चलना पड़ता है। अगर जलस्तर और बढ़ा तो बाढ़ का खतरा और बढ़ जाएगा, जिससे किसान और स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं।

बरियारपुर मुंगेर से संजय कुमार की रिपोर्ट बरियारपुर में बाढ़ की स्थिति फिर भयावह होने लगी है। गंगा का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है। अगर लगातार दो दिन पानी बढ़ा तो पुनः बरियारपुर में बाढ़ का नजारा दिखने लगेगा। प्रखंड के एकाशी गांव के ग्रामीण सड़क पर गंगा का पानी घुस गया है। गंगा का पानी चढ़ने के कारण ग्रामीणों को गंगा के पानी में घुस कर जाना पड़ता है। इस गांव के लोगों को मुख्यमार्ग तक पानी में ही घुस कर जाना पड़ता है। इधर कल्याणटोला, काला टोला, कचहरी टोला एकाशी आदि गांव टापू बन गया है। बरियारपुर विद्युत सब स्टेशन में भी गंगा का पानी घुसने की सब संभावना बढ़ गया है।लगातार
पानी बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो सकता है। इधर प्रखंड के लाल जी टोला, नजीरा, आदि गांव में पानी घुसा है। कृष्णानगर फिर जल मग्न हो गया है। कृष्णानगर के लोगों को सड़क किनारे ही रहना पड़ता है। बरियारपुर में फिर बाढ़ का नजारा दिखने लगा है। स्थानीय लोगों के कहना है कि अगर लगातार दो दिनों तक गंगा के जलस्तर में वृद्धि होगा तो फिर बाढ़ का नजारा दिखने लगेगा। इधर गंगा के पानी के जलस्तर में वृद्धि होने से किसानों का भी परेशानी बढ़ गया है। मवेशियों को भी हरा चारा नहीं मिल पा रहा है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से दुर्गापूजा पर्व पर भी प्रभाव पड़ने लगा है।


