.बनारस में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर डीएम से जाना हाल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी। बनारस में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है।

.बनारस में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर डीएम से जाना हाल
.बनारस में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर डीएम से जाना हाल

वाराणसी। बनारस में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। यह देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से हालात की जानकारी ली है। उन्होंने नदी के जलस्तर के साथ ही राहत कैम्पों में दी जा रही व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री के निर्देश

गुरुवार की सुबह टेलीफोनिक वार्ता कर प्रधानमंत्री ने डीएम से कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों के राहत के लिए युद्धस्तर पर कार्य करते हुए उन्हें समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। लोगों को कम से कम परेशानी हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जहां भी राहत सामग्री की अतिरिक्त आवश्यकता हो वहां तत्काल व्यवस्था की जाए। प्रधानमंत्री ने बाढ़ और राहत कार्यों पर लगातार सतर्क नजर रखने एवं प्रभावित लोगों को अविलंब राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिए। खासकर, शिविरों में रह रहे हैं बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा है।

गंगा का जलस्तर

गौरतलब है कि बनारस में गंगा का जलस्तर 48 घंटे पहले ही चेतावनी बिंदु पार कर गया है। खतरा के निशान से लगभग आधा मीटर नीचे है। हालांकि बढ़ाव की रफ्तार काफी धीमी है। केंद्रीय जल आयोग के सुबह 8 बजे के आंकड़े के मुताबिक एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। बाढ़ की वजह से गंगा के साथ ही वरुणा, अस्सी, गोमती, नाद नदियों के तटवर्ती ढाई हजार से अधिक लोगों ने मकान छोड़कर राहत शिविर समेत अन्य स्थानों पर ठौर लिया है। वर्तमान में बाढ़ से नगर के 16 मोहल्ले एवं जनपद के 20 गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे यहां के बशिंदो का दैनिक जीवन के साथ ही खेती-किसानी, व्यापार और कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी से क्या जानकारी ली?
प्रधानमंत्री मोदी ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News.बनारस में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री मोदी ने टेलीफोन पर डीएम से जाना हाल