उपमुख्यमंत्री ने नदियों में उफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

गंगा, सोन, पुनपुन और अन्य नदियों में बाढ़ की स्थिति पर जल संसाधन विभाग नज़र रखे हुए है। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए। गंगा का जल स्तर 2016 के रिकॉर्ड को पार कर गया है। जीवन-यापन वाले क्षेत्रों में बाढ़ से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री ने नदियों में उफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया

गंगा, सोन, पुनपुन, कोसी और गंडक सहित अन्य नदियों में आए उफान से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर जल संसाधन विभाग नजर बनाए हुए है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर विभाग के कमांड कंट्रोल सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने निरीक्षण के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर तैनात अधिकारियों से बाढ़ की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और तटबंधों के सतत निगरानी के निर्देश दिये। उपमुख्यमंत्री ने गंगा, पुनपुन, गंडक एवं अन्य नदियों के विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात अधिकारियों से बात कर बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। कहा कि तटबंधों पर सतत निगरानी रखें।

कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। पटना के गांधी घाट में गंगा का जल स्तर 2016 के अधिकतम रिकॉर्ड को पार कर गया है। गंगा के उच्चतर जलस्तर का पूर्व रिकॉर्ड टूट गया है। उन्होंने बताया कि सूचना के मुताबिक अभी भी गंगा नदी की प्रवृति बढ़ने की ही है।उन्होंने कहा कि अभी गंगा के जलस्तर में जो वृद्धि हुई है, वह मुख्य रूप से सोन एवं घाघरा नदी में अप्रत्याशित जल प्रवाह से हुआ है। अब सोन नदी का जलस्तर घट रहा है। घाघरा भी स्थिर है। उम्मीद है कि चौबीस घंटे में स्थिति सामान्य की ओर बढ़ेगी। कहा कि जल संसाधन विभाग, जिला प्रशासन एवं अभियंताओं की टीम सतर्क और मुस्तैद है। हमारा प्रयास है कि पानी किसी भी रिहाइशी इलाके में नहीं पहुंचे। इसके लिए जो भी संभव उपाय हैं, वे किए जा रहे हैं। दूसरी ओर विभाग के अभियंता प्रमुख की ओर से जिलाधिकारियों व एसपी को यह चेतावनी संदेश भेजा गया है। संदेश में कहा गया है कि पटना के गांधीघाट में गंगा नदी का उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड टूट गया है। 2016 में गांधी घाट में गंगा का उच्चतम जलस्तर का रिकॉर्ड 50.52 मीटर था। देर शाम गांधीघाट में गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया। रविवार की सुबह तक यह 50.62 सेमी होने की आशंका है। इस कारण नदी के प्रवाह क्षेत्र विशेषकर दियारा क्षेत्रों में दबाव बढ़ सकता है। विभाग ने जिलाधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा है। आपदा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक ऐहतियाती कदम उठाने, तटबंध के नदी भाग के आवासितों को इसकी सूचना देते हुए यथोचित कार्रवाई और बाढ़ आपदा के लिए जिलास्तर पर गठित दल की लगातार गश्ती सुनिश्चित कराने को कहा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउपमुख्यमंत्री ने नदियों में उफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया