गंगा का पानी खतरा बिंदु की ओर, सिवान में फैलने लगा बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण पीडीडीयू नगर में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जलस्तर 70.56 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से ऊपर है। इससे चहनियां और धानापुर क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं और पशुओं के चारे की कमी हो गई है।

गंगा का पानी खतरा बिंदु की ओर, सिवान में फैलने लगा बाढ़ का पानी
गंगा का पानी खतरा बिंदु की ओर, सिवान में फैलने लगा बाढ़ का पानी

पीडीडीयू नगर, हिटी। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 70.56 मीटर दर्ज किया गया, जो जिले के निर्धारित चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से ऊपर और खतरा बिंदु से सिर्फ 70 सेमी नीचे है। इससे जहां गंगा का पानी अब खतरे के निशान 71.26 मीटर की ओर तेजी से बढ़ रहा है, वहीं तटवर्ती इलाके के सिवान में तेजी से पानी फैलने लगा है। बुधवार की दोपहर से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। गुरुवार को पानी उसी रफ्तार से बढ़ रहा है।

बढ़ते पानी के कारण अब इसका रुख गांवों की ओर हो गया है। चहनियां और धानापुर क्षेत्र के कई गांवों में के सिवान में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ का पानी गांवों के आसपास पहुंचने से पशुओं के चारे पर भी संकट खड़ा हो गया है। धानापुर के बुद्धपुर गांव में पशुओं का चारा और अरहर, बाजरे की फसल पानी में डूब गई है। ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारा जुटाने में परेशानी हो रही है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी तेजी से फैल रहा है।प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा का पानी खतरा बिंदु की ओर, सिवान में फैलने लगा बाढ़ का पानी