गुप्ता लखमिनियां बांध के करीब पहुंचा गंगा का पानी, दहशत

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर:11, गंगा का जल्सतर बढ़ने से गुप्ता लखमिनियां बांध के करीब पहुंचे पानी में डूबी मक्का और ढैंचा की फसलें

गुप्ता लखमिनियां बांध के करीब पहुंचा गंगा का पानी, दहशत

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से तेघड़ा नगर परिषद क्षेत्र के बजलपुरा के समीप गुप्ता लखमिनियां बांध के समीप बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इससे गुप्ता लखमिनियां बांध व बिनलपुर से बिसौआ जाने वाली जमींदारी बांध पर खतरा बढ़ गया है। पिछले दो तीन दिनों में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से तटवर्ती क्षेत्रों में लगी फसलें डूब गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक पानी खेतों तक पहुंच गए।

प्रशासन की व्यवस्था

हलांकि प्रशासन द्वारा लगातार गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों पर नजर रखे हुए हैं। जहां-तहां बोरे में मिट्टी भरकर जमा किया गया है। सीओ दीपक कुमार व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। सीओ ने बताया कि फिलहाल खतरे के निशान से तीन से पांच सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर पहुंचा है। लेकिन मधुरापुर के बोल्डर घाट, बिसौआ, बिनलपुर, बरौनी दो के समीप कई स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

किसानों की चिंता

इस बीच बढ़ते पानी से किसानों के खेतों में लगी फसल डूब गई। बजलपुरा औश्र अयोध्या के बीच दर्जनों किसानों के खेतों में लगी ढैंचा, परवल, मक्का एवं हरा पशु चारा डूब गया। प्रभावित किसानों ने बताया कि पानी में डूबी फसल अब बर्बाद हो गई। इससे उन्हें आर्थिक क्षति झेलनी होगी। किसान नेता दिनेश सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसल चौपट होती है। लेकिन सरकार द्वारा इसको लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाती है। लगातार बढ़ रहे पानी से आस पास के लोग सहित दियारा में खेती करने वाले लोग दहशत में हैं।

दियारा के किसानों की बढ़ी परेशानी

गंगा में तेजी से पानी बढ़ने के कारण दियारा में खेती करने वाले किसानों की परेशानी बढ़ गई है। अधिकतर किसान अपने साथ मवेशियों को भी रखते हैं। पानी बढ़ने से उन्हें पशुचारा एवं सूखे स्थानों पर रखने में परेशानी हो रही है। कई किसानों ने बताया कि वे लोग प्रतिदिन घर से आना जाना करते हैं। गंगा में पानी बढ़ने से आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। नाव आदि मिलती है, लेकिन खतरा बना रहता है। रिपोर्टर:अशोक कुमार

सामान्य प्रश्न

गंगा के जलस्तर में कितनी वृद्धि हुई है?
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से तीन से पांच सेंटीमीटर बढ़ा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगुप्ता लखमिनियां बांध के करीब पहुंचा गंगा का पानी, दहशत