कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबीं
लीड पेज 4:::::::::गंगा नदी में बाढ़ से बेगूसराय सदर, बरौनी, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बलिया, साहेबपुरकमाल, व शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड प्रभावित

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। गंगा का पानी खतरे के निशान से 0.63 मीटर ऊपर बह रहा है। रविवार को गंगा नदी का जलस्तर हाथीदह में 42.39 मीटर पाया गया। हालांकि, खतरे का निशाना 41.76 मीटर है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का ट्रेंड बना हुआ है। हालांकि बूढ़ी गंडक नदी का जला्तर खतरे के निाान से 3.63 मीटर नीचे है। रविवार को रोसड़ा में बूढ़ी गंडक का जलस्तर 39 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 42.63 मीटर है। इधर, संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल शुरू कर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जहां नाव की जरूरत है, इसकी समीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक साहेबपुरकमाल में आवागमन के लिए नाव की जरूरत है। अधिकारियों के मुताबिक नाव की व्यवस्था की जा रही है।
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र
गंगा दियारे इलाके में पानी अब रिहाइशी इलाकों की ओर बढ़ने लगा है। कई इलाके टापू में तब्दील हो गये हैं। सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी मकई, लोंगिया मिर्च, बाजरा व अन्य खरीफ फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। दियारे की इस मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। गौरतलब है कि गंगा नदी से आठ अंचल बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं। इनमें बेगूसराय सदर, बरौनी, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बलिया, साहेबपुरकमाल, व शाम्हो अकहा कुरहा है। दूसरी ओर बूढ़ी गंडक से तीन अंचल प्रभावित होते हैं। इनमें बखरी, नावकोठी व चेरियाबरियारपुर शामिल है। बाढ़ से कुल 37 पंचायत व दो नगर निकाय बेगूसराय नगर निगम व तेघड़ा नगर परिषद भी प्रभावित होता है।
नाव की व्यवस्था और राहत
37 पंचायतों में 20 पूर्ण व 17 आंशिक रूप से प्रभावित होती है। बेगूसराय, मंझौल, बलिया, तेघड़ा व बखरी में अवस्थित सभी तटबंध सुरक्षित जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 189 राजस्व ग्राम की चार लाख आबादी व 80 हजार पशु बाढ़ प्रभावित होते हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की रिपोर्ट के मुताबिक आठ संवेदनशील तटबंधों के लिए सहायक अभियंता व कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति व सूचना व्यवस्था तैयार कर ली गई है। बेगूसराय बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल में 10 स्थानेां पर कटाव निरोधी कार्य पूरा कर लिया गया है। एक जगह कार्य जारी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता व संबंधित एसडीओ ने रिपोर्ट दी है कि बेगूसराय, मंझौल, बलिया, तेघड़ा व बखरी में अवस्थित सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष सूचना व्यवस्था के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह चौबीसों घंटे संचालित है। प्रखंड व अनुमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला में प्रतिनियुक्त एसडीआरएफ टीम के पास कुल छह मोटरबोट उपलब्ध है। एक मोटरबोट सिमरिया गंगा घाट बरौनी में है। जिला प्रशासन के पास 21 सरकारी नाव उपलब्ध है। 245 निजी नावकों के मालिकों के साथ एकरारनामा किया जा चुका है। वर्तमान में 11 हजार 885 पॉलीथीन शीट उपलब्ध हैं। 228 सामुदायिक रसोई चिह्नित जिले में 80 बाढ़ राहत शिविरों को चिह्नित किया गया है। वहीं 228 सामुदायिक रसोई को चिह्नित किया गया है। सदर अस्पताल, पीएचसी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्प काटने की दवा, क्लोरीन टैबलेट, ओआरएस, हैलोजन टैबलेअ, एंटी रैबीज, एंटिबायोटिक, ब्लीचिंग पाउडर समेत कुल 122 प्रकार की जीवन रक्षक दवा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 चलंत चिकित्सा दल, 18 अस्थायी चिकित्सा दल, 28 स्थायी चिकित्सा दल का गठन किया गया है। पशुचारा व पशु दवा के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चमथा दियारा की मुख्य सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी बछवाड़ा, निज संवाददाता। गंगा बाया नदी के जलस्तर में वृद्धि लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर गंगा बाया नदी का पानी दियारे की कई बस्तियों में फैल चुका है। चमथा- एक, चमथा-दो, चमथा-तीन, दादुपुर व विशनपुर पंचायतों का निचला इलाका पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। अब बाढ़ का पानी रिहाइशी इलाके की तरफ तेजी से फैलने लगा है। दादुपुर विशनपुर व चमथा-3 पंचायतों में कई जगह सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। दादुपुर से चमथा के सभी पंचायतों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जगह-जगह पानी में डूब चुकी है। दियारे की इस मुख्य सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने से कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दियारे की बस्तियों में प्रतिदिन जल स्तर में करीब 2 फीट की वृद्धि हो रही है। सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी मकई, लोंगिया मिर्च, बाजरा व अन्य खरीफ फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं। विशनपुर पंचायत के चिरैयांटोक, पंचखुटी, बिचली दीरी, वसूलिया टोल, लंका टोल, बरौनी टोल आदि दियारे की बस्तियां टापू में तब्दील हो चुकी हैं।
बाढ़ का प्रभाव स्थानीय जनजीवन पर
विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या-7 व वार्ड संख्या-10 से लेकर 15 तक सड़क पर करीब 4 फीट ऊंचा पानी बह रहा है। इन बस्तियों तक आवाजाही का जरिया अब नाव ही रह गयी है। इधर, दादुपुर पंचायत के समसीपुर से चमथा-एक, चमथा-दो, चमथा-तीन व विशनपुर पंचायतों को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर लोदियाही गांव के समीप करीब 2 फीट ऊंचा पानी बह रहा है। विशनपुर पंचायत के मुखिया ने बताया कि गंगा बाया नदी में अचानक आई उफान से बाढ़ का पानी निचले इलाके को जलमग्न करते हुए अब तेजी से रिहाईशी इलाके को डुबोने लगा है। दियारे के करीब डेढ़ दर्जन गांव टापू में तब्दील हैं। बस्तियों तक निजी नाव से लोग आवाजाही कर रहे हैं। सरकारी तौर पर समुचित नाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। बाढ़ का खतरा देखते हुए लोगों ने अपने माल- मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों पर आश्रय की तलाश शुरू कर दी है। इधर, चमथा- तीन पंचायत के वार्ड संख्या-एक व दो चमथा नंबर दियारा तथा वार्ड संख्या-12 चिरैयाटोक बस्ती के रिहायशी इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कई किसानों ने बताया कि सैकड़ों हेक्टेयर में लगी लोंगिया मिर्च पानी में डूब जाने से उन्हें लाखों की क्षति पहुंची है। नदी के जल स्तर में पिछले कई दिनों से लगातार तेजी से वृद्धि हो रही है। सीओ प्रीतम कुमार गौतम ने बताया कि संभावित बाढ़ का खतरा देखते हुए राहत व बचाव की समान्य तैयारी पूरी कर ली गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा के किसानों व पशुपालकों की परेशानी बढ़ी तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। दियारा में रह रहे किसानों के घरों व डेरे में पानी घुसने से अधिकतर किसान और पशुपालक घर छोड़कर पलायन करने को मजबूर हैं। किसान और पशुपालक नावों से सामान व पशुओं को लादकर सूखे और ऊंचे स्थानों की ओर आ रहे हैं। रविवार को दर्जनों किसान दियारा छोड़कर गुप्ता लखमिनियां बांध पर पहुंचे। दियारा से लौट रहे किसानों ने बताया कि दियारा के निचले हिस्से में पानी भर गया है। ऊंचे स्थानों की ओर भी पानी तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे वे लोग पशुओं और अन्य सामानों के साथ चले आए। पशुपालक अरविन्द सिंह, मुरारी सिंह, उमेश यादव, रणवीर यादव गोणू राय सहित कई लोगों ने बताया कि प्रतिदिन गंगा पार कर दियारा जाना पड़ता है। वहां रखे भूसा, जलावन आदि को लाना पड़ता है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि मधुरापुर व बजलपुरा घाट पर अब तक सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से दियारा आने जाने में प्रतिदिन पांच सौ से सात सौ रूपए खर्च करने पड़ रहे हैं। इधर लगातार बढ़ रहे पानी के कारण रातगांव पंचायत के भगवानपुर चक्की टापू बना हुआ है। इसी तरह बरौनी दो पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 11 के लोगों का सड़क से संपर्क समाप्त हो गया। गांव जाने वाली सड़कों पर पानी आने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गयाहे । यही हाल आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में रह रहे लोगों का भी है। लगभग पचास घरों के चारों ओर पानी से घिरने के कारण लोग दहशत में हैं। मैना देवी, रूक्मिनी देवी और सविता देवी ने बताया कि हरदम बच्चों को लेकर चिंता रहती है। खेल खेल में वह पानी के पास चला जाता है। इधर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि प्रशासन सभी स्थिति से निपटने को तैयार है। सीओ दीपक कुमार ने बताया कि प्रतिदिन निगरानी की जा रही है। गुप्ता लखमिनियां बांध पर कई स्थानों पर बालू भरे बोरे रखा गया है। साथ ही बजलपुरा स्थित मॉडल स्कूल के समीप एसडीआरएफ टीम को रखा गया है। सीओ ने बताया कि जरूरत पड़ने पर सामूहिक किचेन भी प्रारंभ किया जाएगा। नाव पर शव को रखकर दाह संस्कार करने के लिए लेजाने को मजबूर लोग बाढ का पानी गुप्ता लखमिनियां बांध के करीब पहुंचने के कारण अयोध्या गंगा घाट परप हुंचने वाले रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो या है। इससे दाह संस्कार करने आने वाले लोगों को भारी फजिहत झेलनी पड़ती है। गौरतलब है कि दूर दूर से अयाध्या गंगा घाट पर लोग दाह संस्कार करने पहुंचते हैं। ऐसे में बाढ़ को लेकर दाह संस्कार करने पहुंचे लोगों को नाव के सहारे गंगा किनारे पहुंचना पड़ता है। रविवार को समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर से दाह संस्कार करने पहुंचे अमरनाथ महतो ने बताया कि नाव के सहारे गुप्ता बांध से गंगा किनारे शव के साथज लावन और अन्य लोगों को लाना पड़ा। इससे लगभग दो हजार रूपए अधिक खर्च करने पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि कम से कम आने जाने का प्रबंध भी तेघड़ा प्रशासन द्वारा किया जाता तो लोगों को सुविधा होती। सीओ ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र होने केका रण उन्हें रास्ते का प्रबंध करने के बारे में कहा जाएगा। गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की आशंका, निचले इलाकों की मुख्य सड़कों की घेराबंदी शुरू बलिया, एक संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए संभावित बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने निचले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चेचियाही ढाब सहित अन्य निचले इलाकों की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों की घेराबंदी का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण निचले क्षेत्रों में पानी फैलने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों के आवागमन को नियंत्रित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए संवेदनशील मार्गों को चिह्नित कर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समीप जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। गंगा के बढ़ते जलस्तर से मटिहानी के निचले इलाके जलमग्न, तटबंध पर गड्ढा बनने से बढ़ी चिंता मटिहानी, एक संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से मटिहानी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। इससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है और किसानों की फसलें भी जलमग्न होकर नुकसान की चपेट में आ गई हैं। प्रखंड के गोरगामा, मथार, काशिमपुर खड़गपुर, नयागांव, बालहपुर, चाक छितरौर, सिहमा, रामदीरी समेत कई गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। नयागांव, चाक छितरौर और खोरमपुर पंचायत के कई आवासीय क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो प्रतिवर्ष बाढ़ प्रभावित होने वाली प्रखंड की नौ पंचायतों के आबादी वाले इलाकों में भी पानी घुस सकता है। बाढ़ के कारण खेतों में पानी भर जाने से पशु चारा एवं अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की आर्थिक चिंता बढ़ गई है। खोरमपुर पंचायत के वार्ड-14 स्थित चाक छितरौर गांव में कमल किशोर सिंह के घर के सामने बारिश के तेज बहाव से तटबंध पर गड्ढा बन गया है। इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तटबंध की शीघ्र मरम्मत की मांग की है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गड्ढे का फोटो और वीडियो विभाग को प्राप्त हो चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। अंचलाधिकारी रजनी कुमारी ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल निचले इलाकों में पानी प्रवेश किया है। आवश्यकता पड़ने पर नाव संचालन और अन्य बाढ़ राहत कार्य तत्काल शुरू किए जाएंगे।

