सांसद व विधायक ने बाढ़ पीड़ितों की ली सुध
By Vinod Paswan
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरवैशाली सांसद वीणा देवी और पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने बुधवार को जयमल डुमरी, चिंतामनपुर और फतेहाबाद के बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लिया। फतेहाबाद के मुखिया ने सामुदायिक किचेन की व्यवस्था में देरी की शिकायत की, जिस पर नेताओं ने चेतावनी दी। विधायक ने चूड़ा, चीनी और बिस्किट का वितरण भी किया।

पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के जयमल डुमरी, चिंतामनपुर और फतेहाबाद के बाढ़ पीड़ितों का हालचाल लेने बुधवार को वैशाली सांसद वीणा देवी और पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव पहुंचे। फतेहाबाद के बाढ़ पीड़ितों और मुखिया मनोज पंडित ने बताया कि काफी दबाव बनाने पर तीसरे दिन सामुदायिक किचेन की व्यवस्था की गई है। इस पर सांसद और विधायक ने सीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि सामुदायिक किचेन संचालित में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, विधायक ने चिंतामनपुर के सभी बाढ़ पीड़ितों के बीच चूड़ा, चीनी और बिस्किट के पैकेट का वितरण किया।


