बाढ़ पीड़ितों के राहत संग्रह के लिए माले ने चलाया अभियान
बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद जुटाने का अभियान भाकपा-माले की ओर से डुमरांव में चलाया गया। पार्टी ने 11 से 15 सितंबर तक राहत संग्रह कार्य का फैसला किया है। नेपाल की बाढ़ के कारण कई लोग लापता हैं, और बिहार में 14 जिलों के 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

मदद बाढ पीड़ितों के समक्ष पेट भरने के साथ मवेशियों का चारा जुटाने की चुनौती सरकार की ओर चलाया जा रहा राहत नाकाफी, मुश्किल में पड़ा जन-जीवन फोटो संख्या- 02, कैप्सन- शनिवार को बाढ़ राहत के लिए अभियान चलाते माले कार्यकर्ता।
राहत संग्रह अभियान
डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। भाकपा-माले की नगर कमेटी ने शनिवार को डुमरांव के बाजार में बाढ़ के लिए राहत संग्रह अभियान चलाया। पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने राहत संग्रह का कार्य 11 से 15 सितम्बर तक हरेक बाजार-शहरी क्षेत्र में चलाने का निर्णय लिया है। माले के नेताओं ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी में काफी संख्या में लोग लापता है। जनजीवन पूरी तरह तबाह होकर रह गया है। वहीं बिहार में बाढ़ से 14 जिलों के 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 100 सड़कें और बांध टूट गए हैं और करीब 700 ग्रामीण सड़कें डूबी हुई हैं। राजधानी का जिला पटना बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ में घिरे लोग तटबंधों और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों के सामने खुद के भोजन के साथ-साथ मवेशियों के लिए चारा जुटाना बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई लाख एकड़ में लगी धान, मक्का व अन्य फसल नष्ट हो गई हैं। हमेशा की तरह सरकारी प्रयास नाकाफी हैं।
डुमरांव में कार्यकर्ता शामिल
देशव्यापी चल रहे इस अभियान के तहत डुमरांव में पार्टी जिला सचिव नवीन कुमार, डुमरांव सचिव कृष्णा राम, खेत मजदूर सभा के जिला नेता कन्हैया पासवान, सफाईकर्मी के सचिव शंकर तिवारी, इंसाफ मंच के नेता जाबिर कुरैशी, माले के युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से शामिल रहे।


