खान सर ने राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री
हिन्दुस्तान, भागलपुर
पटना के खान सर ने शुक्रवार को खरीक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित राघोपुर गांव का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद उनके लोग आएंगे और पढ़ने के इच्छुक बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाएगी।

नवगछिया, निज संवाददाता। पटना के चर्चित खान सर शुक्रवार को खरीक प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांव राघोपुर पहुंचे और बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बोट पर सवार होकर खान सर की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंची और राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों का हाल-चाल भी जाना। उन्होंने राघोपुर के बाढ़ पीड़ित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद मेरे आदमी आएंगे। पढ़ने के इच्छुक बच्चों को हम मुफ्त शिक्षा देंगे।


