रिवाइज : राहत : बाढ़ का उतरा पानी, 15 दिन बाद आज से फिर बजेगी 13 स्कूलों में घंटी
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ के कहर के बाद अब जिंदगी लौटने लगी है। 17 बाढ़ प्रभावित स्कूलों में से 13 को 23 सितंबर से खोलने का निर्देश दिया गया है। 4 विद्यालयों में जलजमाव है, इसलिए वहां पढ़ाई बंद रहेगी। बीईओ ने सफाई के निर्देश दिए हैं।

राहत : बाढ़ का उतरा पानी, 15 दिन बाद आज से फिर बजेगी 13 स्कूलों में घंटी घाटकुसुंभा के 4 विद्यालय में अब भी जलजमाव, पाठन-पाठन का काम रहेगा बंद सभी एचएम को पढ़ाई शुरू करने से पहले स्कूल परिसर की अच्छी तरह सफाई का निर्देश फोटो: घाटकुसुंभा01 - बाढ़ का पानी उतरने के बाद पानापुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय का जायजा लेते बीईओ विश्वजीत। घाटकुसुंभा, निज संवाददाता। घाटकुसुंभा प्रखंड में बाढ़ का कहर कम होने के बाद अब धीरे-धीरे जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है।
शिक्षा व्यवस्था की रफ्तार
बाढ़ के कारण ठप पड़ी शिक्षा व्यवस्था भी अब रफ्तार पकड़ेगी। प्रखंड के 17 बाढ़ प्रभावित स्कूलों में से 13 से पानी निकल चुका है, जिन्हें 23 सितंबर से खोलने का निर्देश दे दिया गया है। इन स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण 07 सितंबर को बंद कर दिया गया था। 15 दिनों के बाद फिर से घंटी बजेगी।अभी भी जलजमाव
वहीं, 04 स्कूलों के परिसर में अब भी घुटने भर पानी जमा है, इसलिए वहां फिलहाल पठन-पाठन शुरू नहीं होगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) विश्वजीत ने सभी 17 बाढ़ प्रभावित स्कूलों का ग्राउंड जीरो पर जाकर निरीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि जिन 13 स्कूलों से पानी निकल गया है, वहां के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर दिया गया है। उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि मंगलवार को हर हाल में स्कूल परिसर और कमरों की डीप क्लीनिंग (साफ-सफाई) करा लें। बाढ़ के कारण खराब हुए बेंच-डेस्क को व्यवस्थित कर विभाग को रिपोर्ट सौंपें। व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद 23 सितंबर से इन स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी।जलजमाव वाले विद्यालय
इन 4 स्कूलों में अब भी घुटने भर पानी: निरीक्षण के दौरान बीईओ ने पाया कि प्राथमिक विद्यालय सहरा, प्राथमिक विद्यालय अकरपुर, प्राथमिक विद्यालय गदबदीया और प्राथमिक विद्यालय धानुक टोला (घाटकुसुंभा) में अब भी घुटने भर पानी जमा है। इन चारों स्कूलों को पानी पूरी तरह सूखने और परिसर साफ होने तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जब परिसर से पानी उतरेगा तो इन स्कूलों में पाठ-पाठन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।कक्षाओं की दोबारा शुरुआत
इन 13 विद्यालयों में आज से शुरू होगी पढ़ाई: मध्य विद्यालय घाटकुसुंभा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयला, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुजावलपुर, मध्य विद्यालय बटोरा, प्राथमिक विद्यालय मुरबरिया, प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला गगौर, प्राथमिक विद्यालय प्राणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर, प्राथमिक विद्यालय आलापुर। बॉक्स : निचले इलाके के खेत अब भी बने हैं तालाब फोटो घाटकुसुंभा02- घाटकुसुंभा के पुरैना गांव के पास बाढ़ के पानी में डूबी धान की फसल। घाटकुसुंभा, निज संवाददाता। हरुहर (हरोनर) नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद भले ही प्रखंड क्षेत्र के ऊपर इलाके से पानी उतर गया है। लेकिन, निचले इलाके में अब भी जलभराव बरकरार है। बाढ़ के पानी में सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसलें डूबी हैं। बाढ़ के कहर से किसान तबाह-बर्बाद हो गये हैं। बीतते समय के साथ डूबी फसलों के बचने की उम्मीदें भी खत्म हो रही हैं। किसानों का कहना है कि मेहनत के साथ पूंजी भी बाढ़ में बर्बाद हो गयी है। भविष्य की चिंता सता रही हैं। पुरैना समेत नदी के निचले इलाके के खेत तालाब बने हैं। पानी उतरने जितनी देर होगी, उतनी अधिक फसलें तबाह होंगी। (घाटकुसुंभा से नीतीश कुमार)अधिक जानकारी के लिए सामान्य प्रश्न
✦कौन से विद्यालयों में आज से पढ़ाई शुरू होगी?−
पढ़ाई मध्य विद्यालय घाटकुसुंभा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोयला, प्राथमिक विद्यालय वृंदावन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिलोनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुजावलपुर, मध्य विद्यालय बटोरा, प्राथमिक विद्यालय मुरबरिया, प्राथमिक विद्यालय दक्षिण टोला गगौर, प्राथमिक विद्यालय प्राणपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पानापुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर, प्राथमिक विद्यालय आलापुर में शुरू होगी।
✦बाढ़ से कितने विद्यालय प्रभावित हुए हैं?+


