पूर्णिया के रुपौली में बाढ़ प्रभावितों को मिला सूखा राशन किट
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
पूर्णिया के रुपौली क्षेत्र में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ आई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को त्वरित राहत सामग्री प्रदान की है। सूखा राशन किट गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा नाव के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाई गई।

-पूर्णिया के रुपौली में बाढ़ प्रभावितों को मिला सूखा राशन किट : --- पूर्णिया। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हुआ है। जिसके कारण प्रखंड रुपौली क्षेत्र अंतर्गत जलजमाव एवं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन द्वारा त्वरित राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा एवं अंचलाधिकारी रुपौली द्वारा नाव के माध्यम से सोहरा दियारा भोवा परवल पंचायत में सूखा राशन सामग्री किट प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराया जा रहा है।


