राहत शिविर में बच्चों की चल रही है पाठशाला

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

नाथनगर में बाढ़ से प्रभावित रत्तीपुर बैरिया के परिवारों के लिए राहत शिविरों में अब शिक्षण व्यवस्था भी शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर इन शिविरों में स्कूल खोले गए हैं, जहां 250 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। बच्चों के लिए 3 से 4 घंटे का पठन-पाठन और अन्य गतिविधियाँ प्रतिदिन आयोजित हो रही हैं।

राहत शिविर में बच्चों की चल रही है पाठशाला

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  बाढ़ की विभीषिका के कारण विस्थापित हुए रत्तीपुर बैरिया के परिवारों के लिए बनाए गए राहत शिविर अब सिर्फ ठहरने और खाने की व्यवस्था नहीं बल्कि पाठशाला की भी शुरुआत हो गई। बता दें कि बैरिया पंचायत में कई सरकारी स्कूलों का संचालन बाढ़ राहत शिविर में किया जा रहा है। सीटीएस बाढ़ राहत शिविर में रत्तीपुर बैरिया पंचायत के अजमेरीपुर, बैरिया, रसीदपुर भीट स्थित स्कूल के 250 बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के नए निर्देश के बाद यह व्यवस्था शुरू की गई है। राहत शिविर में रहने वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन तीन से चार घंटे पठन-पाठन, खेलकूद और ज्ञानवर्धक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। 

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहत शिविर में बच्चों की चल रही है पाठशाला