इंनौस और माले ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान
हिन्दुस्तान, आरा
पीरो/तरारी, संवाद सूत्र बिहार और नेपाल के भीषण कटाव की चपेट में आने वाली बाढ़ पीड़ितों की मदद

पीरो/तरारी, संवाद सूत्र तरारी के फतेहपुर बाजार में बिहार और नेपाल में की भीषण बाढ़ के चपेट में आने वाले बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए इंकलाबी नौजवान सभा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया। फतेहपुर बाजार के सभी दुकानदारों, व्यवसायियों और आम राहगीरों से बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद करने की अपील की। राहत कोष संग्रह अभियान में भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सह प्रखंड सचिव उपेन्द्र भारती, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक कमेंद्र कुमार सिंह, माले के वरिष्ठ नेता कामता प्रसाद सिंह, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, जमाल अशरफ, दिनेश राम, इंकलाबी नौजवान सभा के नेता नीतीश कुमार, दीपक कुमार, काशीनाथ राम, पंचरत्न राम सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


