गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध का निरीक्षण
एडीएम आपदा व मुख्य अभियंता ने अलग-अलग लिया जायजा एक लाख बालू भरी बोरियां तटबंध

नवगछिया, निज संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर निगरानी तेज कर दी है। बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के निर्देश पर एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार व मुख्य अभियंता ई. जयप्रकाश पासवान ने अलग-अलग इस्माईलपुर-तटबंध पर विभाग द्वारा कराये जा रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। एडीएम आपदा कुमार कुंदन कुमार ने कार्यपालक अभियंता ई. गौतम कुमार के साथ स्पर संख्या सात, eight एवं नौ के बीच चल रहे सीट पाइलिंग, एप्रन निर्माण और मिट्टी भराई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया。
जलस्तर की स्थिति
वहीं, मुख्य अभियंता ई. जयप्रकाश पासवान और अधीक्षण अभियंता ई. सुबोध चौधरी ने स्पर संख्या नौ का निरीक्षण किया। इसके बाद फ्लड फाइटिंग कार्यों को लेकर कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
आपात स्थिति की तैयारी
बैठक में संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्य अभियंता ने बताया कि 15 से 20 जुलाई तक हर हाल में कटाव निरोधी कार्य पूरा करा लिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध सहित गंगा एवं कोसी नदी के सभी संवेदनशील तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने एक लाख बालू भरी बोरियां इस्माईलपुर-बिंद टोली तटबंध पर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू करने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है。


