फरक्का जलसंधि बिहार की जनता के हित में नहीं : संजय झा

हिन्दुस्तान, बक्सर
share

नीतीश संवाद में जेडीयू नेता संजय झा ने फरक्का जलसंधि के कारण बिहार में बाढ़, सुखाड़ और जल संकट पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस जलसंधि के चलते गंगा में गाद जमा हो गया है, जिससे जलीय जीव विलुप्त हो रहे हैं। इसके समाधान के लिए कार्रवाई की आवश्यकता है।

फरक्का जलसंधि बिहार की जनता के हित में नहीं : संजय झा

पेज पांच की लीड ------ नीतीश संवाद हर साल आने वाले बाढ़ में आपदा में करोड़ों रुपये खर्च होते है, यदि उन्हें विकास कार्य में लगाये जाते तब और तेजी से विकास होता फरक्का जलसंधि होने के बाद गंगा में जमा हो रहा है गाद चौसा से प्रवेश कर सूबे 12 जिलों में होकर गुजरती है गंगा 30 साल की जलसंधि 12 दिसंबर को हो रही है समाप्त 15 सौ क्यूमेक पानी छोड़ना पड़ता है बांग्लादेश के लिए फोटो संख्या- 19, कैप्सन- शनिवार को राज्यसभा सांसद संजय झा को सम्मानित करते भाजपा नेता प्रदीप राय। फोटो संख्या- 28, कैप्सन- शनिवार को तीन मुहानी के पास गंगा किनारे पहुंचे जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक राहुल सिंह, विधायक संतोष निराला, जदयू नेत्री अंजुम आरा व अन्य। फोटो संख्या 29 कैप्शन- शनिवार को सोमेश्वर स्थान पर आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में भाग लेते कार्यकर्ता। बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के चौसा में गंगा प्रवेश करती है। 12 जिलों से होकर 445 किलोमीटर की दूरी तय करती है। लेकिन, फरक्का जलसंधि के कारण इसका लाभ यहां के निवासियों को नहीं मिल पाता है। 12 दिसंबर को जलसंधि का 30 वर्ष पूरा हो रहा है। इस जलसंधि को दोबारा नहीं किया जाए। यदि किया भी जाए, तो 2050 तक बिहारवासियों के पानी की समस्या को देखते हुए सहमति बने। उक्त बातें जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को शहर के बागीचा लोन में आयोजित फरक्का जलसंधि नीतीश संवाद के दौरान कही।

फरक्का जलसंधि का प्रभाव

नीतीश संवाद को संबांधित करते हुये संजय झा ने कहा कि 12 जिले में संवाद होगा। इस जलसंधि के अनुसार जब पानी की जरूरत (1 जनवरी से 31 मई) होती है। उस समय बक्सर में गंगा का प्रवाह मात्र 400 क्यूमेक (14 हजार क्यूसेक) होता है। तब भी फरक्का से बांग्लादेश के लिए 15 सौ क्यूमेक (लगभग 53 हजार क्यूसके) पानी छोड़ना पड़ता है। ऐसे में गंगा की सहायक नदियों का पानी भी बांग्लदेश को देना पड़ता है। जिससे सूबे के अधिकत्तर हिस्सों में सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है। फरक्का जलसंधि के कारण गंगा में गाद जमा होने लगा है। पहले जहां तल की गहराई आठ से बारह फीट ऊपर हो गया है। ऐसे में बरसात के मौस में पानी का बहाव तेज नहीं होता है। जिसके चलते बिहार के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आते है। हर साल आने वाले बाढ़ के कारण करोड़ों रुपए आपदा में खर्च होते हैं। यदि उन्हें विकास कार्य में लगाये जाते। तब और तेजी से विकास होता। उन्होंने कहा कि फरक्का जलसंधि के बाद गंगा से कई जलीय जीव विलुप्त होने की कगार पर है। इसमें डॉल्फिन पायी जाती थी। अब नहीं के बराबर है। इसके लिए जरूरी है कि इस जलसंधि को आगे नहीं बढ़ाया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री का रुख

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठाया था मुद्दा फरक्का जलसंधि नीतीश संवाद को जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। कहा कि इस समस्या को सबसे पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मजबूती के साथ उठाया था। पूर्व सीएम ने पहले ही कहा था कि फरक्का जलसंधि के कारण लगातार गाद जमा हो रहा है। जिसका खामियाजा बिहार के लोगों को उठाना पड़ रहा है। जब सूखाड़ होता है। पानी की जरूरत होती है। सूबे की अन्य नदियों का पानी बांग्लादेश को देना पड़ता है। इसे रोकने की जरूरत है। इधर जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लौटने के दौरान बाइपास रोड स्थित भाजपा नेता प्रदीप राय के आवास पर रुके जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

उद्योगों पर प्रभाव

बाहर से आने वाले कंपनियों को परेशानी डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि उद्योगों का विकास हो रहा है। इसके लिए पानी की जरूरत होती है। यदि पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा। तब बाहर से आने वाले कंपनियों को परेशानी होगी। 1996 में जहां 7 करोड़ 50 लाख आबादी थी। अब वह दोगुना हो गई है। इस सभी बातों पर गौर करते हुए इस जलसंधि को दोबारा रोकना अति आवश्यक है। यदि होता भी है तो बिहार के लोगों के हितों को देखा जाए। इस कार्यक्रम में राजपुर विधायक संतोष निराला, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश, करगहर विधायक वशिष्ट सिंह, अंजुम आरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, परशुराम ततवा, अशोक प्रजापति व विनोद राय सहित अन्य मौजूद थे।

सवाल-जवाब

✦फरक्का जलसंधि के कारण कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं?−
फरक्का जलसंधि के कारण बिहार में बाढ़, सुखाड़ और जल संकट की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफरक्का जलसंधि बिहार की जनता के हित में नहीं : संजय झा