राजस्व टीम ने जलमग्न हुईं फसल नुकसान का किया सर्वे

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

सिराथू तहसील क्षेत्र में गंगा में आई बाढ़ से सैकड़ों बीघे फसलें जलमग्न हो गई हैं। उप जिलाधिकारी की टीम ने नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी ली। किसानों ने 'हिन्दुस्तान' अखबार का धन्यवाद किया, जिसने उनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सहायता मिलने की उम्मीद है।

राजस्व टीम ने जलमग्न हुईं फसल नुकसान का किया सर्वे

सिराथू तहसील क्षेत्र में गंगा की तराई में बसे गांवों में गंगा में आई बाढ़ के पानी से सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न होने की खबर को ‘हिन्दुस्तान’ अखबार ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार को राजस्व कर्मियों की टीम तरसौरा, शहजादपुर समेत अन्य तराई क्षेत्र के गांवों में पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। राजस्व टीम ने गांवों में पहुंचकर गंगा के बढ़े जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही किसानों से बातचीत कर बाढ़ के पानी से प्रभावित फसलों की जानकारी ली और नुकसान का सर्वे किया।

किसानों ने बताया कि गंगा के बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से धान, शकरकंद तथा दलहन की उनकी तैयार फसलें डूब गई हैं। इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर फसल और किसानों के नुकसान का आकलन किया। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता मिलने की उम्मीद है। टीम ने ग्रामीणों को गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अपने छोटे बच्चों को गंगा के किनारे न भेजने एवं किसी भी समस्या पर तत्काल राजस्व व पुलिस को सूचना देने के प्रति जागरूक किया। किसानों ने उनकी समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ‘हिन्दुस्तान’ अखबार का आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजस्व टीम ने जलमग्न हुईं फसल नुकसान का किया सर्वे