मुश्किलों के बीच बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अपना घर नहीं, झुगी झोपड़ी में ही बाढ़ पीड़ितों ने मनाया रक्षाबंधन भागलपुर, हिन्दुस्तान

मुश्किलों के बीच बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाढ़ के कारण दिलदारपुर बिंद टोली के कई परिवार अपना घर छोड़कर विश्वविद्यालय परिसर स्थित टिल्हा कोठी पर अस्थायी आशियाना बनाकर रह रहे हैं। बाढ़ की मुश्किलों के बीच इन परिवारों ने प्लास्टिक की झोपड़ियों में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। घर से दूर रहने के बावजूद भाई-बहन के अटूट प्रेम का उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह से ही बच्चों के चेहरे पर त्योहार की खुशी थी। वहीं बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। बिंद टोली के लोगों के बीच इस बार रक्षाबंधन का माहौल बिल्कुल अलग रहा। अपना घर नहीं होने के बावजूद भाइयों की कलाई पर राखी और बहनों की आंखों में त्योहार की चमक नजर आई। छोटे-छोटे बच्चों में त्योहार की एक अलग ही खुशी देखने को मिली। दिलदारपुर निवासी राजेश दास की पुत्री कोमल और शिल्पी ने अपने भाई आयुष को राखी बांधी। सुबोध दास की पुत्री पल्लवी और मधु ने अपने छोटे भाई गोपाल और साहेब को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। सदानंद महतो की पुत्री खुशी कुमारी ने अपने बड़े भाई सन्नी को राखी बांधकर त्योहार की खुशियां मनाई। बच्चों ने कहा कि वे चाहते हैं कि बाढ़ की यह आपदा जल्द समाप्त हो और आने वाले त्योहार वे अपने घरों में मनाएं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमुश्किलों के बीच बहनों ने भाइयों को बांधी राखी