गंगा नदी के जलस्तर में आयी कमी,क्षेत्र में बाढ़ के पानी से परेशानी कायम

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

गंगा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का पानी लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। बिजली की आपूर्ति बंद होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। प्रशासन की ओर से राहत सामग्री की कमी है और लोग नाव के जरिए आवागमन कर रहे हैं।

गंगा नदी के जलस्तर में आयी कमी,क्षेत्र में बाढ़ के पानी से परेशानी कायम

गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने से राघोपुर प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है। बाढ़ के पानी से प्रखंड के लोग अभी भी परेशान है। उनकी परेशानी कम नहीं हो रहा है। बाढ़ का पानी प्रखंड के खेत खलिहान घरों एवं सड़कों पर भरा हुआ है। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों का आवागमन का साधन अभी नाव ही हैं। एक तरफ लोग बाढ़ के पानी से परेशान है,तो दूसरी ओर प्रखंड के 18 पंचायत के लोग बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी से परेशान है।

बिजली की स्थिति

बाढ़ के कारण पांच दिनों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद कर दिया गया है। बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में लोगों को दिन-रात काटना मुश्किल हो रहा है। बिजली नहीं रहने से खासकर छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग परेशान है। उमस भरी गर्मी से बच्चे बुजुर्ग बीमार पर रहे हैं। बिजली नहीं रहने पर लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन की भूमिका

राघोपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों द्वारा बताया गया कि स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था नहीं किया गया है। जिसके कारण दैनिक उपयोग में होने वाली सामान एवं पशुओं की चारे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने आने के लिए परेशानी हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों का कहना है कि करीब दो सप्ताह से बाढ़ के पानी से गिरे हुए और परेशान है। जो भी काम धंधा था जो बंद है। घर में जो भी राशन था,वह समाप्त होने वाला है। प्रशासन के तरफ से किसी भी प्रकार की राहत सामग्री नहीं दिया गया है। प्रशासन कागज पर ही राहत सामग्री खानापूर्ति कर रही है।

सामुदायिक किचन

स्थानीय प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है,जिसमें लोग भोजन कर रहे हैं। -रमेश भगत

सामान्य प्रश्न

✦राघोपुर प्रखंड की बाढ़ के कारण लोग किस चीज से परेशान हैं?−
राघोपुर प्रखंड के लोग बाढ़ के पानी और बिजली की कमी से परेशान हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा नदी के जलस्तर में आयी कमी,क्षेत्र में बाढ़ के पानी से परेशानी कायम