बाढ़ प्रभावित छह विद्यालय दूसरे स्कूलों से टैग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कहलगांव में बाढ़ के पानी से विद्यालयों में पढ़ाई में मुश्किलें आ रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए, छह विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों से टैग किया गया है ताकि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक विद्यार्थियों की पढ़ाई की वैकल्पिक व्यवस्था हो सके।

बाढ़ प्रभावित छह विद्यालय दूसरे स्कूलों से टैग

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। विद्यालय परिसरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से पठन-पाठन एवं विद्यालय संचालन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कहलगांव प्रखंड के छह बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों से टैग किया गया है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक इन विद्यालयों के विद्यार्थियों की पढ़ाई टैग किए गए विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत होगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों के अभ्यावेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार प्रा.वि. फुलकिया पन्नुचक को म.वि. पन्नुचक, म.वि. प्रशस्तडीह को म.वि. सिमरो प्रशस्तडीह, म.वि. अनठावन को प्रा.वि. अंतिचक, म.वि. त्रिमुहान को एनकेबीडीएस यूबीए भोलसर, म.वि. कैथपुरा चांयटोला को म.वि. मसदाहा तथा उ.मा.वि. भोलसर को एनकेबीडीएस यूबीए भोलसर से टैग किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ प्रभावित छह विद्यालय दूसरे स्कूलों से टैग