गंगा का बाढ़ पानी से हजारों हेक्टर में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद

हिन्दुस्तान, कटिहार
share

गंगा का बाढ़ पानी से हजारों हेक्टर में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद गंगा का बाढ़ पानी से हजारों हेक्टर में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप

गंगा का बाढ़ पानी से हजारों हेक्टर में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद

प्राणपुर, संवाद सूत्र गंगा का बाढ़ पानी निकलने के बाद किसानों का हजारों हेक्टर भूमि में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है। खेतों में लहलहाता फसल अचानक बाढ़ पानी के कारण पूर्ण रूप से गल गया है। गले हुए पौधे को खेतों में देख किसान काफी दुखी हो गये हैं। गांव एवं घर के अगल-बगल अवस्थित गड्ढों में बाढ़ का पानी लग जाने से दुर्गंध के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों की आशंका है। लगातार दो सप्ताह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बड़े-बड़े मच्छरों का प्रकोप से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। इन क्षेत्रों में स्वच्छ जल का अभाव व्याप्त है।

मुखिया जुलम सिंह ने बताया कि गंगा के बाढ़ पानी के कारण प्राणपुर प्रखंड के पांच पंचायत प्रभावित हुआ था। अंचलाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पांच पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर 50 सामुदायिक किचन का संचालन करवाया एवं सभी पांच पंचायत को जीआर की राशि उपलब्ध करवाया। जबकि प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा मात्र तीन पंचायत सहजा,केहुनियांएंव केवाला को फसल क्षतिपूर्ति का चयन किया तथा शेष दो पंचायत उत्तरी लालगंज एवं दक्षिणी लालगंज पंचायत को छोड़ दिया। जिस कारण दो पंचायत के किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान सूरज नारायण यादव, मंगल मंडल, मनोज यादव, धीरन मंडल, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद जहांगीर, सुरेश उरांव सहित दर्जनों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा का बाढ़ पानी से हजारों हेक्टर में लगा अगहनी धान की फसल पूर्ण रूप से बर्बाद