बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिंटोलिया का विधायक ने लिया जायजा
पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिंटोलिया का दौरा किया। विधायक ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और कहा कि चावल, दाल, आटा आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही रिंग बांध को मजबूती से बनाया जाएगा।

पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिर, लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त 9 एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिनटोली का किया भ्रमण। मांझी। सरयू नदी का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन मांझी प्रखंड के निचले दियारा क्षेत्र इमादपुर बिंटोलिया में अभी भी बाढ़ का पानी नहीं हटा है। पूरा गांव चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
शनिवार को एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिंटोलिया पहुंचे। उन्होंने नाव पर सवार होकर पूरे क्षेत्र का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना। विधायक धूमल सिंह ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। बाढ़ का पानी भले ही घट रहा है, लेकिन इमादपुर बिंटोलिया जैसे निचले इलाकों से पानी निकलने में अभी समय लगेगा। सरकारी राहत के अलावा उन्होंने अपने निजी कोष से भी चावल, दाल, आटा, तेल, नमक सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि कोई भी परिवार भूखा न रहे इसे ध्यान रखना है।
रिंग बांध को मजबूत करना
बाढ़ हटते ही रिंग बांध होगा मजबूत, नहीं होगी अगली बार समस्या ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक ने कहा कि जैसे ही बाढ़ का पानी हटेगा, इमादपुर बिंटोलिया के रिंग बांध को मजबूती के साथ बंधवा दिया जाएगा, ताकि अगली बार बाढ़ की यह समस्या दोबारा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह, सरपंच प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष संत सिंह, जदयू नेता जयप्रकाश महतो एवम सुनील सिंह,तथा सुधाकर मिश्रा, रामजी तिवारी,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
दरियापुर में बाढ़ का प्रभाव
दरियापुर में आई बाढ़ में मवेशियों के चारे का संकट गहराया फोटो - 8 दरियापुर में आई बाढ़ में डूबी फसलें दरियापुर। प्रखंड के करीब 25 गांवों में आई बाढ़ के कारण फसल तो बर्बाद हुई ही, अब मवेशियों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। बता दें कि बाढ़ में मक्का,धान,सब्जी की फसलें पूरी तरह से डूब कर बर्बाद हो गई हैं। विगत 6 सितंबर को सेमरहिया मही नदी का बांध टूट जाने के बाद धीरे धीरे सात पंचायतों के 25 गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया। कुछ ही लोगों के घरों में पानी घुसा है लेकिन फसल पूरी गांव की बर्बाद हो गई है। मवेशियों को कुछ दिनों तक पशु पालक पानी में डूबे मक्के की फसल को काट कर मवेशियों को खिलाए। अब वह भी समाप्त हो गया है। कुछ लोग मवेशियों को चराते थे जिससे उसकी भूख मिटती थी। अधिकांश पशुपालक खेतों से घास काट कर लाते थे और मवेशियों को खिलाते थे। अब बाढ़ में सारा कुछ समाप्त हो गया है। पशुपालक चारे के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। कुछ केले का पेड़ काट कर खिला रहे हैं। कई किसानों के पास भूसा भी नहीं है।
दूध उत्पादन पर असर
दूध उत्पादन पर पड़ रहा असर चारे की कमी से मवेशियों का पेट सही से नहीं भर रहा है। इसलिए उनके दूध पर असर पड़ रहा है। दुधारू पशुएं दूध कम दे रही हैं जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दूध की पौष्टिकता भी कम होती जा रही है। फैट कम उठने से डेयरी सेंटर में उन्हें कम रेट मिल रहे हैं। एक तो किसानों की फसलें डूब गईं जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ गया। अब पशुएं भी कम दूध दे रहीं जिससे उन्हें बाढ़ में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
मुख्यमंत्री से मिलकर मांग करेंगे
मुख्यमंत्री से फसल क्षतिपूर्ति की मांग लेकर मिलेंगे जदयू नेता 13- दरियापुर बीस सूत्री कार्यालय में बाढ़ राहत को लेकर हुई बैठक में शामिल जदयू नेता दरियापुर। स्थानीय बीस सूत्री कार्यालय में जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से पाटलिपुत्रा टीम के संयोजक पपु सिंह पटेल भी मौजूद थे। पिछले दिनों मुजौना व सेमरहिया के बीच मही नदी का बांध टूट जाने से सात पंचायतों में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री से मिलकर बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं व क्षतिपूर्ति की मांग रखी जाएगी। साथ ही उचित सहायता दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई जाएगी। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में जिला पार्षद करुणेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ,नीरज कुमार सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।


