बाढ़ का जायजा लेने घाटकुसुंभा पहुंचे कृषि मंत्री
घाटकुसुंभा में बाढ़ के संकट के दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्थिति का जायजा लिया। पूर्व विधायक विजय सम्राट ने मंत्री से क्षेत्र को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरोहर नदी दोनों जिलों में तबाही मचा रही है, जिससे किसानों को उचित सहायता नहीं मिल रही है। सरकार को मदद की अपील की।

बाढ़ का जायजा लेने घाटकुसुंभा पहुंचे कृषि मंत्री पूर्व विधायक ने मंत्री के समक्ष घाटकुसुंभा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की उठायी मांग कहा, लखीसराय और घाटकुसुंभा में एक ही नदी से मचती है तबाही फोटो 10 शेखपुरा 02 - घाटकुसुम्भा के हरोहर नदी पुल पर गुरुवार को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से बात करते पूर्व विधायक विजय सम्राट। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।
शिक्षा में सुधार
घाटकुसुंभा में बा floods की विभीषिका के बीच गुरुवार को सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा हालात का जायजा लेने पहुंचे। इसी दौरान हरोहर नदी के पुल पर उनकी मुलाकात शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट से हो गई। पूर्व विधायक ने मंत्री के सामने इलाके का दर्द रखते हुए घाटकुसुंभा को जलजमाव की जगह बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक ने मंत्री से कहा कि हरोहर नदी का पानी लखीसराय और शेखपुरा दोनों जिलों में एक समान तबाही मचा रहा है। लेकिन, लखीसराय को बाढ़ग्रस्त और घाटकुसुंभा को सिर्फ जलजमाव वाला क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इस दर्जे के कारण यहां के किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा। उन्होंने दोनों इलाकों के पीड़ितों को एक समान सरकारी मदद देने की अपील की। इसके बाद पूर्व विधायक ने करीब एक दर्जन प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। जल्द शुरू होगा फसल क्षति का सर्वे: मौके पर मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कृषि मंत्री ने बाढ़ में डूबी फसलों के नुकसान का तुरंत आकलन करने का निर्देश दिया है। फिलहाल संभावित क्षति का अंदाजा लगाया जा रहा है। पानी पूरी तरह से उतरने के बाद खेतों में जाकर सर्वे किया जाएगा, ताकि पीड़ित किसानों को उचित अनुदान मिल सके। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता )


