बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, रामपुर
सैफनी में लगातार बारिश और रामगंगा व कोसी नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण एडीएम रामपुर आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों को सुरक्षा की सलाह दी गई और राहत कार्यों के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

सैफनी। लगातार हो रही बारिश और रामगंगा व कोसी नदियों में छोड़े गए पानी को देखते हुए मंगलवार को एडीएम रामपुर आनंद कुमार सिंह के साथ अधिकारियों ने ग्राम बैरुआ, कूप और मंदारपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जलभराव और नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को भी बचाव एवं राहत कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए


