अचानक बढ़े सरयू नदी के जलस्तर से तटीय इलाके में बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान, सीवान
share

गुठनी, एक संवाददाता। सरयू एवं गंधक नदी का जलस्तर तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर है, जो पहाड़ी बारिश के कारण बढ़ा है। बाढ़ ने कई गांवों को प्रभावित किया है, लाखों की फसलें और पशु क्षति में हैं। विभाग ने निगरानी बढ़ाई है लेकिन ग्रामीणों ने तैयारी की कमी पर आपत्ति जताई।

अचानक बढ़े सरयू नदी के जलस्तर से तटीय इलाके में बढ़ी चिंता

गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी और बुद्धि गंधक लगातार तीन दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं पहाड़ी इलाकों और नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश से सरयू और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

बाढ़ का प्रभाव

ग्रामीणों की मानें तो 3 दिनों में बढ़ते जलस्तर ने नए इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे घर, पशुओं, फसल, पीने के पानी, शौचालय, आने जाने वाले रास्ते, बिजली पूरी तरह से प्रभावित हो रही है लोगों की माने तो बाढ़ ने सोहगरा, सोनहुला, श्रीकरपुर, गोहरुआ, गुठनी, योगियाडीह, तिरबलुआ, ग्यासपुर, दरौली, नरौली, केवटलिया गांव से सटे इलाकों के दर्जनों घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

जलस्तर की स्थिति

बाढ़ विभाग के जेई अमित कुमार ने बताया की सरयू का जलस्तर 61.36 सेंटिमेटर है। जो खतरे के निशान से 1.42 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है। इस दौरान हमारी टीम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

तटबंध पर निगरानी

बिभाग ने गोगरा तटबंध पर शुरू किया निगरानी सरयू नदी में बढ़ते जलस्तर से जहां तक तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों की नींद उड़ा दी है। वहीं विभाग ने गोगरा तटबंध पर निगरानी भी बढ़ा दिया है। विभाग द्वारा गोगरा तटबंध और सीमावर्ती इलाकों का दौरा और निरीक्षण किया गया है। वावजूद लोगों में आक्रोश इस बात से है कि विभाग द्वारा बाढ़ से पूर्व कोई तैयारी और जांच नहीं की गई।

कृषि पर प्रभाव

जब जलस्तर बढ़ने लगता है। तब खानापूर्ति के लिए विभाग निगरानी और जांच शुरू कर रहा है। और उसका नतीजा शून्य है। बाढ़ का असर सोहगरा, सोनहुला, श्रीकरपुर, गोहरुआ, गुठनी, योगियाडीह, तिरबलुआ, ग्यासपुर, दरौली, नरौली, केवटलिया गांव से सटे इलाकों पर होता है दो हजार हेक्टेयर भूमि पर जलजमाव से खेती को नुकसान सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से कृषि योग्य करीब 2000 हेक्टेयर भूमि को नुकसान हुआ है। वही इसमें लगे धान, मक्का, मूंगफली, अरहर, हरी सब्जियों के भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीण इस बात से चिंतित हैं कि बढ़ते जलस्तर से उनके मकानों और निजी संपत्तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना था कि अभी तक फसलों और कृषि योग्य भूमि को ही नुकसान पहुंचा है। जिसका आज तक जिला प्रशासन ने कोई मुआवजा देना मुनासिब नहीं समझा है। जेई शुभम सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी तक हालात पूरी तरह नियंत्रण में है। हमारी टीम लगातार बांधो का निरीक्षण कर रही है।

आम प्रश्न

✦सरयू नदी का वर्तमान जलस्तर क्या है?−
सरयू का जलस्तर 61.36 सेंटिमेटर है। जो खतरे के निशान से 1.42 सेंटीमीटर ऊपर हो गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअचानक बढ़े सरयू नदी के जलस्तर से तटीय इलाके में बढ़ी चिंता