कटिहार : कोसी खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर, काढ़ागोला में भी खतरे के बेहद करीब
जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 30 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 12 प्रमुख गेज स्थलों में 11 में जलस्तर बढ़ा। कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर है। गंगा और महानंदा के कई स्थलों पर जलस्तर भी खतरे के समीप है।

बरंडी और कारी कोसी के नदी भी खतरे के निशान के पहुंच करीब 12 गेज स्थलों में 5 जगह बढ़ा जलस्तर , महानंदा के गोविंदपुर में 6 सेंटीमीटर की वृद्धि बहारखाल में सबसे अधिक 13 सेमी घटा जलस्तर
जलस्तर में वृद्धि
जलस्तर खतरे के निशान पार करने के से अभियंता हुए अलर्ट
कटिहार, एक संवाददाता। जिले में नदियों के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी का रुख दिखा है। 30 सितंबर शाम छह बजे से 1 अक्टूबर सुबह छह बजे के बीच जिले के 12 प्रमुख गेज स्थलों में 11 जगह जलस्तर बढ़ा, जबकि महानंदा के गोविंदपुर गेज पर छह सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। सबसे गंभीर स्थिति कोसी नदी की है, जहां कुरसेला रोड ब्रिज पर जलस्तर खतरे के निशान से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। वहीं गंगा नदी का काढ़ागोला घाट गेज खतरे के निशान से महज पांच सेंटीमीटर नीचे है। बरंडी भी खतरे के निशान से सिर्फ सात सेंटीमीटर नीचे बह रही है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग की चेतावनी
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि कोसी का जलस्तर 30.08 मीटर से बढ़कर 30.18 मीटर हो गया। इस तरह 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई और पानी खतरे के निशान 30 मीटर से 18 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। शाम छह बजे यह खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर था।
गंगा के काढ़ागोला में खतरे के बेहद करीब
गंगा नदी के काढ़ागोला घाट में पानी 29.70 मीटर से बढ़कर 29.82 मीटर हो गया। यानी 12 घंटे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। यहां खतरे का निशान 29.87 मीटर है और सुबह छह बजे जलस्तर इससे सिर्फ 5 सेंटीमीटर नीचे रह गया।
रामायणपुर में भी गंगा का जलस्तर 26.70 मीटर से बढ़कर 26.82 मीटर हुआ, यानी 12 सेंटीमीटर की वृद्धि। हालांकि यहां खतरे के निशान 27.56 मीटर से जलस्तर अभी 74 सेंटीमीटर नीचे है।
बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर
बरंडी का जलस्तर भी खतरे के निशान से सिर्फ 7 सेंटीमीटर नीचे
बरंडी नदी के एनएच-31 डूमर में जलस्तर 30.45 से बढ़कर 30.53 मीटर पहुंच गया। 12 घंटे में 8 सेंटीमीटर वृद्धि हुई। खतरे का निशान 30.60 मीटर है। यानी सुबह छह बजे बरंडी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 7 सेंटीमीटर नीचे था।
कारी कोसी का 10 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
कारी कोसी तटबंध के चेन संख्या 389 गेज पर जलस्तर 27.28 से बढ़कर 27.38 मीटर हो गया। इसमें 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। हालांकि खतरे का निशान 28.51 मीटर है, इसलिए जलस्तर अभी खतरे के निशान से 1.13 मीटर नीचे है।
महानंदा का जलस्तर
महानंदा के जलस्तर में छह जगह कमी , गोविंदपुर में वृद्धि
महानंदा नदी के जलस्तर में कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट दर्ज की गई है। बहारखाल में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर पानी बढ़ा। यहां जलस्तर 28.50 से बढ़कर 28.63 मीटर हुआ।
झौआ में 10 सेंटीमीटर, कुरसेल में 10 सेंटीमीटर, धबौल में 9 सेंटीमीटर, आजमनगर में 7 सेंटीमीटर और दुर्गापुर में 7 सेंटीमीटर कमी हुई। इसके विपरीत गोविंदपुर में जलस्तर 25.99 से बढ़कर 25.93 मीटर रहा, यानी 6 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई।
हालांकि महानंदा के सभी संबंधित स्थलों पर पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है। सुबह छह बजे झौआ में खतरे के निशान से 2.36 मीटर, बहारखाल में 2.59 मीटर और आजमनगर में 1.99 मीटर नीचे पानी था। दुर्गापुर में यह अंतर 1.42 मीटर और गोविंदपुर में 1.20 मीटर रहा।
12 घंटे में कहां कितना बढ़ा जलस्तर
नदी गेज स्थल शाम 6 बजे सुबह 6 बजे बदलाव खतरे के निशान से स्थिति
महानंदा झौआ 29.14 29.04 10 सेमी बढ़ा 2.36 मीटर नीचे
महानंदा बहारखाल 28.63 28.50 13 सेमी बढ़ा 2.59 मीटर नीचे
महानंदा आजमनगर 27.97 27.90 7 सेमी बढ़ा 1.99 मीटर नीचे
महानंदा धबौल 27.05 26.96 9 सेमी बढ़ा 2.30 मीटर नीचे
महानंदा कुरसेल 29.20 29.10 10 सेमी बढ़ा 2.30 मीटर नीचे
महानंदा दुर्गापुर 26.70 26.63 7 सेमी बढ़ा 1.42 मीटर नीचे
महानंदा गोविंदपुर 25.99 26.05 6 सेमी घटा 1.08 मीटर नीचे
गंगा रामायणपुर 26.70 26.82 12 सेमी बढ़ा 74 सेमी नीचे
गंगा काढ़ागोला घाट 29.70 29.82 12 सेमी बढ़ा 5 सेमी नीचे
बरंडी एनएच-31 डूमर 30.45 30.53 8 सेमी बढ़ा 7 सेमी नीचे
कारी कोसी चेन 389 27.28 27.38 10 सेमी बढ़ा 1.13 मीटर नीचे
कोसी कुरसेला रोड ब्रिज 30.08 30.18 10 सेमी बढ़ा 18 सेमी ऊपर
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की सुबह छह बजे तक कोसी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जबकि गंगा का काढ़ागोला और बरंडी का डूमर में खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है। दूसरी ओर महानंदा में कई स्थानों पर वृद्धि के बावजूद सभी गेज खतरे के निशान से नीचे हैं। सभी तटबंध और स्पर सुरक्षित है। अभियंताओं के द्वारा चौकसी और निगरानी बरती जा रही है। साथ ही काढ़ागोला और कटिहार बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंतरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।

