सहरसा: झाड़ा पंचायत की सड़कों पर चढ़ा बाढ़ का पानी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरमहिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से

महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का असर दिखने लगा है। झाड़ा पंचायत जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया है। मंगरौनी-झाड़ा मार्ग समेत झाड़ा-सिसौना, सिसौना-टिकोलवा और बेलडावर जाने वाली सड़कों पर कई स्थानों पर पानी बह रहा है, जिससे कीचड़ और फिसलन के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बहियारों में पानी भरने से फसलों के साथ पशुओं के चारे पर भी संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी इतना नहीं है कि नाव चलाई जा सके, इसलिए लोगों को जोखिम उठाकर सड़क से ही गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थिति पर नजर रखते हुए आवश्यक राहत एवं सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


