ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटा प्रशासन
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बीसलपुर के देवहा नदी किनारे बसे गांवों के लोगों को प्रशासन ने बाढ़ आने के कारण सतर्क रहने की अपील की है। एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने ग्रामीणों को जागरूक किया है। मीरपुर वाहनपुर, मुसेली और अन्य गांवों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे गांवों का आवागमन प्रभावित हो सकता है।

बीसलपुर। देवहा के किनारे बसे गांव के लोगों को एलर्ट रहने की अपील की है। प्रशासन देवहा के किनारे बसे गांव के लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। एसडीएम नागेंद्र पाण्डेय ने देवहा के किनारे बसे गांव में जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। हालांकि मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, भौंरूआ, राजूपुर कुंडरी सहित कई गांव के लोगों में बाढ़ आने को लेकर खलबली मची हुयी है। बीसलपुर में देवहा की तलहटी पर बसे कई गांव मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, भौंरूआ, राजूपुर कुंडरी, खानपुर वीरमपुर, ढुकसी, कर्रखेड़ा, नगरिया फतेहपुर, अहिरवाड़ा, किशनी, शेरगंज धर्मंगदपुर, कढ़ैला सहित दो दर्जन से अधिक गांव ऐसे में बाढ़ का पानी आने से इन गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो जाता है।
देवहा में पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में बेचैनी दिखाई देने लगी है।


