चार प्रखंडों के कई पंचायत कोसी जलस्तर बढ़ने से हुई प्रभावित
सहरसा जिले के पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के कई पंचायतों में अचानक बाढ़ आई है, जिसके कारण बड़ी आबादी को संकट का सामना करना पड़ा। जलस्तर बढ़ने से फसलें और सड़कें प्रभावित हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने जलजमाव क्षेत्रों में कम्युनिटी सेंटर चलाए हैं।

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के महिषी, नवहट्टा, सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ प्रखंड की कई पंचायतों में अचानक कोसी की उछाल से काफी प्रभावित हुई हैं। 26 सितम्बर को कोसी में अचानक 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज होने से तटबंध के अंदर काफी फैलाव हुआ। जिसके कारण बड़ी आबादी को कई दिनों तक कई संकटों का सामना करना पड़ा। वैसे हर वर्ष जिले के 4 प्रखंडों में 22 पूर्ण और 11 पंचायतों में आंशिक बाढ़ का प्रक्रोप बना रहता है। विभागीय अनुसार अगस्त तक बाढ़ का खतरा रहता है। जलसंसाधन विभाग के अभियंता के अनुसार 26 सितम्बर के बाद से बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने लगा है। मंगलवार को 1 .22 लाख मात्र डिस्चार्ज रहा। जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा बढ़ते जलस्तर और लोगों की कठिनाईयों के मद्देनजर मंगलवार तक कई जगहों पर कम्युनिटी सेंटर चलाया गया। इधर अचानक आई बाढ़ की पानी से खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पानी के बढ़ने और घटने से कई एकड़ खेतों में लगी फसल पर मिट्टी जम गई है। निचले हिस्से के खेतों में कई फसलें अभी भी डूबी हुई है। प्रभावित या जलजमाव से ग्रस्त पंचायतों की कई सड़कों पर अभी भी पानी बह रहा है। खेतों सहित निचले हिस्से में जलजमाव लगा हुआ है। सड़कों पर कीचड़ पानी से एक गांव से दूसरे गांव आवागमन करने भी परेशानी हो रही है। कई स्कूलों के परिसर में अभी भी पानी जमा है। कई स्कूलों को दूसरे स्कूलों में शिफ्ट तहत संचालित हो रही है.
अब फिर जलस्तर बढ़ेंगी तो पूरे पंचायत होगा जलमग्न:
अब और अधिक जलस्तर बढ़ेगी तो जिले के 4 प्रखंडों में 22 पूर्ण और 11 पंचायतों में आंशिक बाढ़ की काफी संभावनाएं बढ़ेंगी। लोगों का मानना है कि अब पानी से घर, सड़क फसल खेत खलिहान पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। पानी से लबालब है ऐसी स्थिति मे अगर फिर जलस्तर बढ़ा तो जिले के चार प्रखण्ड तहत तटबंध के अंदर महिषी प्रखण्ड के 11 पंचायत पूर्ण व 4 पंचायत आंशिक, नवहट्टा के 6 पंचायत पूर्ण व 1 पंचायत आंशिक, सिमरी बख्तियारपुर के 2 पंचायत पूर्ण व 2 पंचायत आंशिक एवं सलखुआ प्रखण्ड के 3 पंचायत पूर्ण व 4 पंचायत आंशिक सहित जिले के 22 पंचायत पूर्ण व 11 पंचायतों में आंशिक रूप से हर वर्ष बाढ़ का प्रकोप झेलना पड़ेगा.
पिछले वर्ष अक्टूबर में 5 लाख क्यूसेक पानी:
वैसे भी पिछले वर्ष 2025 में अत्यधिकता वर्षापात के कारण पहली बार अक्टूबर में 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी बैराज से छोड़े जाने से तटबंध के अंदर बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई थी और वर्ष 2024 में 6 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर पश्चिमी तटबंध ओवर टाप कर टूट गई थी। इसलिए पांच लाख क्यूसेक पानी के बाद क्षेत्र पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित हो जाता है। अभी जलस्तर बढ़ने की काफी संभावना है। वैसे भी 15 अक्टूबर तक बाढ़ की समय सीमा निर्धारित है.
आपदा प्रबंधन विभाग तहत आठ पंचायतों में जलजमाव से चलाया कम्युनिटी सेंटर:
जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आठ पंचायतों में जलजमाव के मद्देनजर कम्युनिटी सेंटर चलाया गया। जिला आपदा प्रबंधन सहायक पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि नवहट्टा के 4, महिषी में 1, सिमरी बख्तियारपुर में 1 और सलखुआ में 2 कम्युनिटी सेंटर चलाया गया। मंगलवार को भी झाड़ा में कम्युनिटी सेंटर चला जिससे भी बंद कराया जा रहा है।


